Sri Lanka tour of Pakistan 2025: श्रीलंका की टीम करीब 6 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जा रही है. आखिरी बार 2019 में उसने पाकिस्तान में वनडे और T20 मैच खेले थे. तब लंका को वनडे में 0-2 से हार मिली थी, लेकिन T20 सीरीज में उन्होंने पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप करके सबको चौंका दिया था. इस बार पहले वनडे सीरीज होगी फिर T20 मैचों की ट्राई सीरीज होगी, जिसमें जिम्बाब्वे भी खेलेगी. इन दोनों सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान कर दिया गया है. दोनों टीमों की कमान चरिथ असलंका संभालेंगे.
वनडे सीरीज का आगाज 11 नवंबर से होगा. तीनों मैच रावलपिंडी स्टेडियम में ही होंगे. फिर T20 ट्राई-सीरीज का आगाज 17 नवंबर से उसी मैदान पर होगा.
ODI टीम में हुए कई बदलाव
वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज दिलशन मथुशंका को जगह नहीं मिली. वो घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. उनकी जगह एशान मलिंगा को मौका दिया गया है. नुवानिदु फर्नांडो, मिलन प्रियानथ रत्नायके, निशान मधुश्का और दुनिथ वेल्लालागे भी टीम से बाहर हैं. इन खिलाड़ियों की जगह लहिरू उदारा, कमिल मिशारा, वानिंदु हसरंगा और प्रमोद मदुशन को वनडे सीरीज के लिए चुना गया है.
T20I टीम में भी नए चेहरों की एंट्री
T20 ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम में कई नए चेहरे हैं. स्टार बॉलर मथीशा पथिराना को जगह नहीं मिली. उनकी जगह असिथा फर्नांडो को लिया गया है. नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने और बिनुरा फर्नांडो की जगह T20 टीम में भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे, दुशन हेमंथा और एशान मलिंगा को लिया गया है. ये बदलाव इसलिए किए गए क्योंकि श्रीलंका की टीम हाल ही में खेले गए एशिया कप 2025 में ग्रुप-स्टेज से बाहर हो गई थी.
आखिरी बार कब पाकिस्तान दौरे पर गई थी श्रीलंका
श्रीलंका की टीम लगभग 6 साल बाद पाकिस्तान का टूर कर रही है. आखिरी बार ये टीम 2019 में वहां गई थी. उसने वनडे सीरीज में 0-2 से हार मिली थी, जबकि T20 सीरीज को उसने 3-0 से जीता था. अब देखना होगा कि इस बार श्रीलंका क्या कमाल कर पाती है.
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
11 नवंबर- पहला ODI, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
13 नवंबर- दूसरा ODI, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
15 नवंबर- तीसरा ODI, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
श्रीलंका की वनडे टीम– चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, लहिरू उदारा, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कमिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षाना, जेफ्री वेंडरसे, दुश्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, एशान मलिंगा.
श्रीलंका की T20I टीम- चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कमिल मिशारा, दासुन शनाका, कमिंदु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षाना, दुशन हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, एशान मलिंगा.
ये भी पढ़ें: 10 चौके-छक्के ठोके….महज 11 गेंदों में बना दिए 55 रन, कौन है गेंदबाजों को रुलाने वाला ये अनजान बल्लेबाज?