IND vs AUS: ब्रिस्बेन में इस अजीबोगरीब घटना के कारण रुका मैच, जरा सी लापरवाही ले सकती है जान

IND vs AUS: ब्रिस्बेन में इस अजीबोगरीब घटना के कारण रुका मैच, जरा सी लापरवाही ले सकती है जान


Australia vs India 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है. आसमान में बिजलियां कड़कने के कारण मैच को अचानक रोकना पड़ा है. द गाबा में लगी बड़ी स्क्रीन पर दर्शकों को ‘खराब मौसम’ की चेतावनी दी गई और कहा गया कि खुले इलाकों में रहना असुरक्षित है. ब्रिस्बेन के स्टेडियम में स्टैंड के निचले हिस्से को खाली कर दिया गया और दर्शक किसी सुरक्षित पर शरण लेने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं.

अजीबोगरीब घटना के कारण रुका मैच

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टी20 मैच को खराब मौसम के कारण रोकना पड़ा और अंपायरों और खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा. खेल रुकने तक भारत ने 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा (23 रन) और शुभमन गिल (29 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की पारी के पांचवें ओवर के दौरान ही ग्राउंड स्टाफ ने मैदानी अंपायरों को अलर्ट जारी कर खिलाड़ियों को तुरंत मैदान से बाहर ले जाने को कहा.

Add Zee News as a Preferred Source


जरा सी लापरवाही ले सकती है जान

बता दें कि दर्शकों और खिलाड़ियों की जान को ध्यान में रखते हुए मैच अधिकारियों ने तुरंत ब्रिस्बेन का गाबा मैदान खाली करवा दिया. अगर खुले मैदान में किसी खिलाड़ी या दर्शक पर बिजली गिर गई तो उसकी जान को खतरा हो सकता है. भारतीय पारी के पांचवें ओवर में जब मैच रोका गया तो उस वक्त बारिश तो नहीं हो रही थी, लेकिन आसमान में बिजलियां कड़क रही थी. इसके बाद ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत पिच और मैदान को कवर किया.



Source link