MP Weather: नवंबर के पहले सप्ताह में सताने लगी ठंड, राजगढ़ में 9 डिग्री तो भोपाल में 11 डिग्री पहुंचा पारा

MP Weather: नवंबर के पहले सप्ताह में सताने लगी ठंड, राजगढ़ में 9 डिग्री तो भोपाल में 11 डिग्री पहुंचा पारा


Last Updated:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम बदलने के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राजगढ़ में पारा 9 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं कई छोटे-बड़े इलाकों के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

भोपाल. मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने अब अपना असर दिखना शुरू कर दिया है. ऐसे में प्रदेश के कई शहरों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इस दौरान न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है. खास तौर पर मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से घटता नजर आ रहा है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दतिया जिले में गिरता हुआ नजर आया. यहां तापमान तेजी से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

वहीं गुरुवार शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान सबसे कम राजगढ़ जिले में 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया. यहां रात का पारा 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा इंदौर में 10.3 डिग्री तो राजधानी भोपाल में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. प्रदेश के बड़े जिलों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है. ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. दूसरी ओर नर्मदापुरम और बड़वानी जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में सक्रिय बना हुआ है. साथ ही एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र में बना है. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: नर्मदापुरम – 31.1°C (सबसे ज्यादा), मंडला – 30.8°C, खजुराहो (छतरपुर) – 30.2°C, खंडवा – 30°C, सागर/सतना – 29.2°C
न्यूनतम तापमान: राजगढ़ – 9°C (सबसे कम), इंदौर – 10.3°C, भोपाल – 11°C, दतिया – 11.1°C, ग्वालियर – 11.3°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
उज्जैन – 29°C
भोपाल – 28.8°C
इंदौर – 28.1°C
जबलपुर – 27.8°C
ग्वालियर – 26.7°C

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

नवंबर के पहले सप्ताह में सताने लगी ठंड, राजगढ़ में 9 डिग्री तो भोपाल में…



Source link