Sagar-Kanpur Highway: 7 नहीं…अब 3 घंटे में पूरा होगा सागर से कानपुर का सफर, जानें कब शुरू होगा ये हाईवे

Sagar-Kanpur Highway: 7 नहीं…अब 3 घंटे में पूरा होगा सागर से कानपुर का सफर, जानें कब शुरू होगा ये हाईवे


Last Updated:

Sagar-Kanpur Highway News: बुंदेलखंड में सागर-कानपुर हाईवे तरक्की का नया कॉरिडोर बनने जा रहा है. हाईवे बनने के बाद सागर से कानपुर जाने में जो 7 घंटे का समय लगता है, फिर पूरा सफर महज तीन घंटे में पूरा होने लगेगा. इस फोरलेन पर वाहन 120 की स्पीड में फर्राटा भरेंगे. जानें कहां तक पहुंचा काम…

Sagar News: विकास की राह तलाश रहे बुंदेलखंड में सागर-कानपुर हाईवे तरक्की का नया कॉरिडोर बनने जा रहा है. हाईवे बनने के बाद सागर से कानपुर जाने में अभी जो 7 घंटे लगते हैं, फिर महज तीन घंटे लगेंगे. इस फोरलेन हाईवे पर वाहन 120 की स्पीड में फर्राटा भरेंगे. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास, सर्विस रोड और टोल प्लाजा जैसी सुविधाएं भी तैयार हो रही हैं. यह पूरा हाईवे 4300 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. फिलहाल, इस फोर लाइन का काम अलग-अलग टुकड़ों में अलग-अलग एजेंसियों द्वारा करवाया जा रहा है. निर्माण तेजी से चल रहा है.

कई जगहों पर भू-अर्जन का काम चल रहा तो कई जगहों पर निर्माण कार्य अपनी अंतिम स्थिति में पहुंच गए हैं. यह 2028 तक कंप्लीट कॉरिडोर बन जाएगा. हाईवे बनने के बाद यहां पर बड़े-बड़े उद्योग धंधे शुरू होंगे. बड़े-बड़े होटल बनेंगे. रिजॉर्ट तैयार होंगे. इसके लिए एमपी ही नहीं, दूसरे राज्यों के बड़े-बड़े लोगों ने जमीनों में इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया है. क्योंकि देश का दिल कहे जाने वाले एमपी पर अब बड़े-बड़े बिजनेसमेन की नजर है. हाईवे का कार्य पूरा होने के बाद एमपी की राजधानी भोपाल और यूपी की राजधानी लखनऊ से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी.

बदल जाएगी बुंदेलखंड की दशा
साल 2023 में इसकी स्वीकृति मिलने के बाद साल 2026 तक 223 किलोमीटर का फोर लाइन हाईवे तैयार किया जाना था. लेकिन अब ये 2028 तक कंप्लीट हो पाएगा. सागर से कानपुर तक जाने वाले इस हाईवे की कनेक्टिविटी लखनऊ एक्सप्रेसवे से भी होगी तो इधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सागर के लिए भी फोर लाइन बनाने के टेंडर जारी हो चुके हैं. भोपाल से सागर, सागर से कानपुर हाईवे बनने के बाद पूरे बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदल जाएगी. इस हाइवे को इकोनामिक कॉरिडोर के रूप में देखा जा रहा है.

लखनऊ से भोपाल की राह होगी आसान
सागर से कानपुर तक का 223.7 किमी लंबा फोरलेन सागर के बहेरिया से शुरू होकर कर्रापुर, बंडा, शाहगढ़, बड़ामलहरा, छतरपुर, गढ़ीमलहरा, श्रीनगर और महोबा से होकर निकलेगा. भविष्य में इसे लखनऊ से जोड़ने की भी योजना है. इसके बाद लखनऊ से भोपाल तक फोरलेन हाइवे कनेक्टिविटी मिलेगी. प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेंद्र चापेकर ने कहा यह हाईवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की किस्मत बदलने वाला प्रोजेक्ट हैं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

7 नहीं…3 घंटे में पूरा होगा सागर से कानपुर का सफर, जानें कब शुरू होगा हाईवे



Source link