अनूपपुर बिजुरी नेशनल हाईवे पर बाइक बेकाबू होकर पलटी: हादसे में तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती; फिलहाल घायलों की पहचान नहीं – Anuppur News

अनूपपुर बिजुरी नेशनल हाईवे पर बाइक बेकाबू होकर पलटी:  हादसे में तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती; फिलहाल घायलों की पहचान नहीं – Anuppur News

अनूपपुर बिजुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात बैहिया टोला मोड़ के पास एक बाइक बेकाबू होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे पड़ा देखा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Source link