भारत सरकार द्वारा इस मिशन के लिए देशभर से 17 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया था।
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गठित 17वें कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) ने मंदसौर जिले का अपना भ्रमण पूरा कर लिया है। 1 से 8 नवंबर तक चले इस दौरे में 12 सदस्यीय दल ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और प्रभावशीलता का म
.
भारत सरकार द्वारा इस मिशन के लिए देशभर से 17 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया था, जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल था। प्रदेश में विदिशा और मंदसौर जिलों का मूल्यांकन 1 से 8 नवंबर 2025 के बीच किया गया।
हर स्तर पर परखी गईं सेवाएं इस दौरान दल ने जिले के जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही समुदाय स्तर पर आम लोगों को दी जा रही सेवाओं का भी विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
12 सदस्यीय दल ने किया निरीक्षण भारत सरकार द्वारा नियुक्त 12 सदस्यीय दल ने यह पूरा भ्रमण किया। इसका नेतृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के संचालक डॉ. गोविंद बंसल ने किया। दल ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, मानव संसाधन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण कार्य, डिजिटल हेल्थ इनिशिएटिव और जनजागरूकता गतिविधियों का मूल्यांकन किया।

NHM कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक दौरे के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय में एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में मिशन दल द्वारा चयनित जिलों के निरीक्षण से प्राप्त अनुभवों, उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और सुधार के बिंदुओं को साझा किया गया।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में सरोज कुमार (संचालक, एनएचएम-III, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संदीप यादव (प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन), डॉ. सलोनी सिडाना (मिशन संचालक, एनएचएम), श्री मनोज सरियाम (अपर मिशन संचालक, एनएचएम) और बीरभद्र शर्मा (संचालक–वित्त, एनएचएम) सहित सभी वरिष्ठ संचालक, संयुक्त संचालक एवं उपसंचालक भी मौजूद थे।

