अभिषेक नहीं… 3 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज मेडल, VIDEO

अभिषेक नहीं… 3 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज मेडल, VIDEO


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में भारत के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी. अभिषेक शर्मा सीरीज के टॉप रन स्कोरर रहे. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. बीसीसीआई ने ड्रेसिंग रूम का वीडियो शेयर करते हुए वॉशिंगटन सुंदर को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ मेडल मिलने की जानकारी दी.

सुंदर को मिला खास मेडल

ड्रेसिंग रूम में टीम ऑपरेशंस मैनेजर राहिल खाजा ने वॉशिंगटन सुंदर को खास मेडल दिया, जिसे हासिल करने के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने बताया कि उनका ऑस्ट्रेलिया में खेलने और टीम की जीत में योगदान देने का अनुभव बेहद खास रहा है. मेडल देने के बाद राहिल खाजा ने वॉशिंगटन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके सहयोग से खिलाड़ियों का काम आसान हो जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source


वॉशिंगटन सुंदर का अहम योगदान

वॉशिंगटन सुंदर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के तीन मुकाबलों में मौका दिया गया. उन्होंने होबार्ट में नाबाद 49 रन की पारी खेली, जबकि कैरारा में 12 रन बनाने के अलावा, 3 विकेट हासिल किए. हालांकि, उन्हें ब्रिस्बेन में बारिश के चलते बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका नहीं मिल सका.

भारत ने जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम T20 सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरी थी, लेकिन सीरीज का पहला ही मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए होबार्ट में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली.

बारिश से धुला आखिरी मैच का रोमांच

भारत ने क्वींसलैंड में खेले गए सीरीज के चौथे मैच को 48 रन से अपने नाम करते हुए 2-1 से बढ़त हासिल कर ली थी. ऐसे में सीरीज का अंतिम मैच निर्णायक बन गया था, लेकिन बारिश के चलते इस मुकाबले में 4.5 ओवरों से आगे का खेल नहीं हो सका. ब्रिस्बेन में खेले गए अंतिम मुकाबले में भारत ने 4.5 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 52 रन बनाए. अभिषेक शर्मा 23 और शुभमन गिल 29 रन बनाकर नाबाद रहे.





Source link