आलीराजपुर पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी: महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी और मंत्री जयदीप पटेल ने संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया – alirajpur News

आलीराजपुर पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी:  महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी और मंत्री जयदीप पटेल ने संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया – alirajpur News


भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी रविवार को अपने संगठनात्मक प्रवास पर आलीराजपुर पहुंचे। प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी और प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

.

समाधि स्थल पर किया स्वागत

दोनों नेताओं ने सबसे पहले समाधि स्थल पहुंचकर नमन किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, राजू मुवेल, वरिष्ठ नेता भदू पचाया, जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला मंत्री रितेश डावर, संतोष थेपड़िया, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, महामंत्री राजेश गुप्ता, सरपंच धुंधा कनेश, अभिशेष गेहलोद और महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

जनजातीय विकास मंच के कार्यक्रम में हुए शामिल

इसके बाद दोनों पदाधिकारी जनजातीय विकास मंच के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान और संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।

मूर्ति अनावरण स्थल की तैयारियों का लिया जायजा

डॉ. सोलंकी और पटेल, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल के साथ भगवान बिरसा मुंडा एवं छींतू किराड़ की मूर्ति अनावरण स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इन मूर्तियों का अनावरण 15 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

इसके बाद उन्होंने सामने बने गार्डन का निरीक्षण किया, जहां भाजपा के पितृ पुरुष दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रस्तावित मूर्ति स्थापना स्थलों का अवलोकन किया और तैयारियों की जानकारी ली।

टंट्या मामा की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दाहोद नाका स्थित टंट्या मामा की मूर्ति स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

इसके बाद प्रदेश पदाधिकारी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। डॉ. सोलंकी और जयदीप पटेल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने सभी से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।



Source link