गरीबी नहीं रुकावट! किराना दुकानदार की बेटी और किसान का बेटा MPPSC 2023 में टॉप, सागर का दमदार प्रदर्शन

गरीबी नहीं रुकावट! किराना दुकानदार की बेटी और किसान का बेटा MPPSC 2023 में टॉप, सागर का दमदार प्रदर्शन


Last Updated:

MPPSC 2023 Toppers Success Story: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है सागर के अभ्यर्थियों का दबदबा देखने को मिला है यहां से पांच लोगों का एमपीपीएससी में सिलेक्शन हुआ है. 

इसमें कोई किराना दुकानदार की बेटी है, तो कोई किसान का बेटा है. कोई व्यापारी का पुत्र है. यह डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, सहकारिता निरीक्षक के कृषि विस्तार अधिकारी जैसे पदों पर चयनित हुए हैं.

तीसरी बार परीक्षा पास के

सागर के यशपाल स्वर्णकार एमपीपीएससी में तीसरी रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है. यह उन्होंने लगातार तीसरी बार परीक्षा में सफलता पाई है और अपने पिता का सपना पूरा करने वह लगातार इसके लिए मेहनत कर रहे थे. इसके पहली बार दूसरे डिपार्टमेंट में अपनी सेवा दे रहे थे. इनके पिता खमकुआ गांव में किसान हैं.

सागर की बेटी इतिहास

सागर मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर शाहगढ़ की पूजा जैन ने भी यह परीक्षा पास करते हुए डीएसपी की रैंक हासिल की है. इनके पिता किराना दुकानदार हैं. रिजल्ट आने के बाद जान पहचान वाले बधाई दे रहे हैं. पूजा ने दूसरी बार एमपीपीएससी की परीक्षा पास की है.

एमपीपीएससी की परीक्षा पास की

सागर बंडा के पंकज जैन का सहकारिता विस्तार अधिकारी के रूप में सिलेक्शन हुआ है, पंकज ने लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की और अपना टारगेट हासिल किया. अब उनके परिवार में खुशी का माहौल है. पहली बार किसी का सरकारी नौकरी में चयन हुआ है.

एमपीएससी परीक्षा रिजल्ट

रहली के चांदपुर निवासी आकाश पिता राजेंद्र जैन का MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 ने जनपद सीईओ के पद पर चयन हुआ है. आकाश में 8 घंटे रोजाना पढ़ाई कर एमपीपीएससी की तैयारी की थी रिजल्ट आने के बाद उनका सीईओ के पद पर चयन हुआ है.

सागर

बता दें कि एमपीपीएससी के द्वारा 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें 200 उम्मीदवार का चयन किया गया है. इसमें 13 महिलाओं का पुलिस विभाग में सिलेक्शन हुआ है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

गरीबी नहीं रुकावट! किराना दुकानदार की बेटी और किसान का बेटा MPPSC 2023 में टॉप



Source link