Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खुरई37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तहसीलदाराें की अनिश्चितकालीन हड़ताल हाेने से चाैथे दिन भी तहसील कार्यालय में काम से आए लाेग वापस बैरंग लाैट गए। तहसील काेर्ट में लगी पेशियां चार दिन से बढ़ती जा रही हैं। वहीं अन्य कामाें से आने वाले लाेग भी परेशान हाे रहे हैं। तहसीलदार इसरार अहमद खान, नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया हड़ताल पर हैं। गाैरतलब है कि प्रदेश में तहसीलदार के साथ हुई घटना के विरोध में प्रदेश के सभी तहसीलदार हड़ताल पर हैं।
जिससे तहसीलाें का कामकाज ठप पड़ा हुआ है। वहीं तहसील में काम के लिए किसान राेजाना आते हैं, किसी कि पेशी है ताे काेई अन्य दस्तावेज के संबंध में काम से आया है। ऐसे में सभी तहसील परिसर में दिनभर इंतजार करने के बाद बैरंग लाैट जाते हैं। तहसील परिसर के बाहर भी लाेगाें की भीड़ इंतजार में बैठी नजर आती है। तहसील परिसर में काम से आने वाले लाेगाें काे कहना है कि पेशी बढ़ रही है, अन्य काेई काम नहीं हाे रहा है।