Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खुरईएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
ग्रामीण थाना के तहत बरोदिया नोनगर गांव में 15 साल की आदिवासी किशाेरी के साथ आराेपी ने छेड़छाड़ कर दी। फरियादी किशाेरी ने परिजनाें के साथ थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक किशाेरी सामान लेने बाजार जा रही थी। तभी आराेपी राज जाेशी निवासी बराेदिया नाेनागिर ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है।
24 साल की महिला की माैत हुई, मर्ग कायम
खुरई | ग्रामीण थाना के तहत कुमराेल गांव में 24 साल महिला की अज्ञात बीमारी से माैत हाे गई। पुलिस के मुताबिक मृतिका राधा पित फूल सिंह आदिवासी उम्र 24 वर्ष निवासी कुमराेल बीमार थी। जिसका इलाज फूल सिंह करा रहा था। वह महिला काे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां डाॅक्टराें ने जांच के बाद उसे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।