रेलवे ने दुर्गापुरा से बांद्रा टर्मिनस के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। रतलाम रेल मंडल के नागदा और रतलाम स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज होगा।
.
गाड़ी संख्या 09729 दुर्गापुरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 9 नवंबर (रविवार) को 12.25 बजे दुर्गापुरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। रतलाम मंडल में इसका नागदा आगमन/प्रस्थान 19.18/19.20 बजे (रविवार) और रतलाम 20.10/20.20 बजे रहेगा।
10 नवंबर को बांद्रा से वापसी
वापसी में गाड़ी संख्या 09730 बांद्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा स्पेशल 10 नवंबर (सोमवार) को सुबह 10 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन सुबह 5.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। रतलाम मंडल में ट्रेन का रतलाम 20.25/20.35 बजे (सोमवार) और नागदा 21.30/21.32 बजे ठहराव रहेगा।
इन स्टेशनों पर दिया स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी जिसमें सेकेंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।