भोपाल में रविवार शाम को लकड़ी के टालों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब 10 से 15 तालों को अपनी चपेट में ले लिया। इलाके में धुएं के गुबार उठने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। लपटें काफी दूर से देखी जा रही है।
.
बताया जा रहा है कि ये आग भोपाल के मेन रेलवे स्टेशन के पास पात्रा पुल से लगे लकड़ी के टालों में लगी है। आग लगने के बाद भारत टॉकीज इलाके की बिजली बंद कर दी गई है।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तालों में लकड़ी और फर्नीचर से जुड़ा सामान रखा हुआ था।
आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही हैं।

आग की लपटें ऊपर तक उठ रही हैं।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…