देर रात मवेशी के बाड़े में लगा दी थी आग: पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, रंजिश के चलते की थी घटना – Indore News

देर रात मवेशी के बाड़े में लगा दी थी आग:  पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, रंजिश के चलते की थी घटना – Indore News




इंदौर के निरजंनपुर में एक ग्वाले के बाड़े में रंजिश के चलते दो बदमाशों ने देर रात आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की रिकॉर्डिंग चेक की। जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस घटना में दो मवेशी जलकर कर घायल हो गए थे।
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक बुधवार रात करीब 2 बजे दीमान सिंह चंदेल के बाड़े में अचानक आग लग गई थी। आसपास के लोगों ने देखा तो दीमान को उठाया। इस दौरान उन्होने आग बुझाने का प्रयास किया। अदंर से दो मवेशियों को निकाला गया, लेकिन उस समय तक काफी झुलस गए थे। पुलिस ने इस दौरान आसपास के फुटेज चेक किए। जिसमें आकाश उर्फ घोड़ी पुत्र सोमे कोरी निवासी सोमनाथ की चाल और सिद्वार्थ उर्फ सिदू पुत्र सुरेश वानखेडे की पहचान हुई। आरोपियों ने रंजिश के चलते नशा करने के बाद यहां आग लगाई थी।
पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर गुरुवार को पकड़ा। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। इस दौरान गिर गए। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है। सिद्वार्थ पर करीब 5 अपराध पहले के दर्ज हैं। दोनों मवेशियों को पशु चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है।



Source link