MP Weather Update: मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर! राजगढ़ में तापमान गिरा 7.4°C तक, अगले 5 दिन और बढ़ेगी ठंड

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर! राजगढ़ में तापमान गिरा 7.4°C तक, अगले 5 दिन और बढ़ेगी ठंड


Last Updated:

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है. राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज हुआ, जबकि भोपाल और इंदौर में भी पारा अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंचा. मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण अगले 5 दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री और गिरावट हो सकती है. मैदानी और बड़े शहरों में ठंड बढ़ रही है.

ख़बरें फटाफट

MP Weather Update. मध्य प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है. यहां प्रदेश के कई शहरों का तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर रिकॉर्ड किया जा रहा है. इसमें खास तौर पर राजगढ़ जैसे मैदानी इलाके शामिल है, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा पहुंचा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है. नवंबर माह के पहले पखवाड़े के पूरे होने से पहले ही इस बार तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सबसे कम राजगढ़ जिले में 7.4 डिग्री सेल्सियस शीत लहर के रूप में दर्ज किया गया. हालांकि अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. उसमें मुख्य रूप से ग्वालियर और उज्जैन संभाग के जिलों में शनिवार को 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई. वहीं राजगढ़, भोपाल, शाजापुर और इंदौर जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान सबसे कम देखा जा रहा है.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है. साथ ही एक ट्रफ भी अभी सक्रिय हुआ है. अगले 5 दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: नर्मदापुरम – 31°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 30l°C, खंडवा/रतलाम – 29.5°C, उज्जैन – 29.4°C, दमोह – 29.2°C
न्यूनतम तापमान: राजगढ़/गिरवर (शाजापुर) – 7.4°C (सबसे कम), इंदौर – 7.6°C, भोपाल – 8.4°C, सीहोर – 8.9°C, रीवा – 9.6°C

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा?
उज्जैन – 29.4°C
भोपाल – 28.4°C
इंदौर – 28.2°C
जबलपुर – 27.4°C
ग्वालियर – 28.8°C

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर! राजगढ़ में तापमान गिरा 7.4°C



Source link