RRB Groub D Exam: 17 नवंबर से परीक्षा, इन आसान टिप्स को फॉलो करें, कम समय होगी बढ़िया तैयारी

RRB Groub D Exam: 17 नवंबर से परीक्षा, इन आसान टिप्स को फॉलो करें, कम समय होगी बढ़िया तैयारी


Last Updated:

RRB Group D Exam Preparation Tips: 17 नवंबर से 31 नवंबर तक आरआरबी ग्रुप डी परीक्षाओं का आयोजन होगा. अब बेहद कम सयम ही बचा है. ऐसे में भोपाल के एक्सपर्ट ने कम समय में बेहतर तैयारी की कुछ खास टिप्स बताई हैं. जानें…

RRB Group D Exam: रेलवे की ओर से आयोजित होने वाली आरआरबी ग्रुप डी के एग्जाम को अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं. 17 नवंबर से परीक्षा शुरू हो रही है, जिसके लिए एक करोड़ से अधिक आवेदन हुए हैं. ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी होगी. हालांकि, आरआरबी ने अभी तक इसका विस्तृत या फाइनल शेड्यूल, एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड को लेकर नोटिस जारी नहीं किया है. रेलवे के ग्रुप डी पदों पर कुल 32 हजार 438 पदों पर भर्ती होगी.

बता दें, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती को लेकर कोर्ट में मामला भी अभी लंबित है. दूसरी ओर परीक्षार्थियों के लिए तैयारी अब लगभग अंतिम चरण में पहुंचने वाली है. लोकल 18 के माध्यम से एक्सपर्ट की मदद से जानिए, आखिर कैसे इन आसान तरीकों को अपना कर तैयारी की जा सकती है. एक्सपर्ट व टीचर शिवम दीक्षित ने बताया कि आरआरबी ग्रुप डी का जो पैटर्न है, उसमें देख सकते हैं कि खासतौर पर साइंस विषय की तैयारी करना सबसे ज्यादा जरूरी है.

साइंस विषय की तैयारी के लिए 9वीं और 10वीं कक्षा की एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर ध्यान देना जरूरी है. इन दोनों कक्षा के पाठ्यक्रम पर यदि जोर दे दिया तो काफी हद तक हमारी तैयारी हो जाएगी. इसके अतिरिक्त ‘एसके झा’ की साइंस की किताब में दिए गए प्रश्नों को लगातार प्रैक्टिस में लाते रहना चाहिए. वहीं, अन्य विषयों पर बात करें तो मैथ्स और रिजनिंग काफी हद तक सरल ही रहती है.

करेंट अफेयर्स व जीएस को इग्नोर न करें
मैथ्स और रीजनिंग के अलावा करेंट अफेयर्स व जीएस पर भी ध्यान देना जरूरी है. इसमें भी स्टैटिक्स पाठ पर फोकस करना होता है. मैथ विषय की बात करें तो इसमें सिंपल इंटरेस्ट और कंपाउंड इंटरेस्ट के तीन से चार सवाल जरूर पूछे जाते हैं. खास बात यह है कि पढ़ाई को लेकर अभ्यर्थी ज्यादा पढ़ते हैं और पूरा पाठ्यक्रम कवर करने में लगे रहते हैं. हमें इसके एवज में काम पढ़ते हुए मुख्य टॉपिक पढ़ना जरूरी होता है.

साइंस पर ध्यान देना जरूरी
एक्सपर्ट का कहना है कि आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में साइंस विषय पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है. इसमें भी हमें खास तौर पर बायोलॉजी से सेल्स और पाचन तंत्र के सवाल जरूर आते हैं. मगर भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में संख्यात्मक सवाल जरूर पूछे जाते हैं. इसके लिए छोटे-छोटे फार्मूला याद रखना बेहद जरूरी हो जाता है.

मॉक पेपर का ध्यान रखें
अभ्यर्थियों को खासतौर पर इस और ध्यान देना जरूरी है कि वह लगातार मॉक पेपर के सवाल हल करते चलें. इसका फायदा इस बात से होता है कि आपकी तैयारी के हद तक पूरी हो चुकी है. साथ ही फंसने वाले सवाल कितने बेहतर और सही तरीके से कम समय में हल किया जा सकते हैं.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

homecareer

RRB Groub D Exam: 17 नवंबर से परीक्षा, इन आसान टिप्स से होगी बेहतर तैयारी



Source link