Khargone News: खरगोन के बृजधाम हवेली में दीपावली के बाद पारंपरिक रूप से आयोजित अन्नकूट महोत्सव में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. ठाकुरजी के 56 भोग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक महाप्रसादी में लोग आस्था से शामिल रहे. युवा संत प्रथमेश बाबा अहमदाबाद की मौजूदगी में अन्नकूट महोत्सव का धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ. बृज की तर्ज पर हर साल होने वाले इस आयोजन में भक्ति, संगीत और प्रसादी वितरण का माहौल पूरे दिन बना रहा.