रीवा में इस जगह है प्लॉट तो जल्द बनेंगे मालामाल, आएगा जमीन के दाम में उछाल, एयरपोर्ट से सीधा कनेक्शन!

रीवा में इस जगह है प्लॉट तो जल्द बनेंगे मालामाल, आएगा जमीन के दाम में उछाल, एयरपोर्ट से सीधा कनेक्शन!


Last Updated:

Rewa Land Rates: रीवा में चोरहटा से खैरा तक 12 मीटर चौड़ी नई सड़क का निर्माण शुरू होने जा रहा है, जिससे एयरपोर्ट को सीधा कनेक्शन मिलेगा. करीब 9.71 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है और टेंडर भी जारी हो चुका है. सड़क बनने के बाद सिंगरौली और बेला की ओर से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी. गुरुकुल विद्यालय से खैरा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए किसानों ने सहमति दे दी है, जिससे काम में तेजी आएगी. बेहतर कनेक्टिविटी के चलते आसपास की जमीनों के दाम बढ़ने की भी पूरी संभावना जताई जा रही है.

MP NEWS: रीवा शहर में अब विकास की रफ्तार और तेज होने वाली है. चोरहटा से खैरा तक बनने जा रही नई 12 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ ट्रैफिक की समस्या कम करेगी, बल्कि आसपास की जमीनों की कीमतों में भी बड़ा उछाल ला सकती है. इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी हो चुका है और जल्द ही जमीन पर काम शुरू होने वाला है.

7 मीटर से 12 मीटर होगी सड़क
SDM हुजूर अनुराग तिवारी के मुताबिक, अभी जो सड़क 7 मीटर चौड़ी है, उसे नए सिरे से बनाकर 12 मीटर चौड़ा किया जाएगा. करीब 3 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर लगभग 9 करोड़ 71 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. इस राशि में सड़क निर्माण के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शामिल है. डामर की सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा और दोनों तरफ 1-1 मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा, जिससे पैदल चलने वालों को भी सुविधा मिलेगी.

एयरपोर्ट को मिलेगा सीधा कनेक्शन
यह मार्ग सीधे Rewa Airport के एंट्री गेट से जुड़ता है. एयरपोर्ट को ध्यान में रखते हुए ही इस सड़क का विस्तार किया जा रहा है. सिंगरौली की तरफ से आने वाले यात्रियों को अब शहर में घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं बेला की ओर से आने वाले वाहन भी रिंग रोड के जरिए सीधे एयरपोर्ट के मुख्य गेट तक पहुंच सकेंगे.

टेंडर जारी, 24 महीने में पूरा होगा काम
निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. एजेंसी द्वारा मशीनें साइट पर पहुंचाई जा रही हैं और इसी महीने से काम शुरू होने की संभावना है. निर्माण एजेंसी को 24 महीने के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी
इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही भी चल रही है. जहां शासकीय भूमि है, वहां सीधे निर्माण किया जाएगा. निजी जमीन वाले हिस्सों में भू-अर्जन की प्रक्रिया जारी है. अधिकारियों का कहना है कि समय पर मुआवजा और सहमति लेकर काम आगे बढ़ाया जाएगा.

गुरुकुल विद्यालय से खैरा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए चोरहटा, रघुनाथपुर और खैरा गांव के किसानों ने अपनी सहमति दे दी है. माना जा रहा है कि सड़क बनने के बाद किसानों की बची हुई जमीनों की कीमत भी भविष्य में काफी बढ़ सकती है.

जमीनों के दाम बढ़ने की उम्मीद
एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और चौड़ी सड़क का सीधा फायदा आसपास के इलाकों को मिलेगा. बेहतर कनेक्टिविटी का मतलब है बढ़ती रियल एस्टेट डिमांड. ऐसे में आने वाले समय में जमीनों के दामों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. रीवा में यह सड़क सिर्फ एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि विकास की नई दिशा मानी जा रही है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link