Last Updated:
Winter Beauty Tips: सर्दियों में डैमेज स्किन को सुधारना और चेहरे की खोई चमक को वापस लाना मुश्किल नहीं है. बस सही घरेलू नुस्खे अपनाकर और नियमित देखभाल करके आप अपने चेहरे को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं. जानें बेहद आसान तरीका…
सर्दियों में डैमेज स्किन को सुधारना और चेहरे की खोई चमक को वापस लाना मुश्किल नहीं है. बस सही घरेलू नुस्खे अपनाकर और नियमित देखभाल करके आप अपने चेहरे को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं.

सर्दियों के कड़कते मौसम में त्वचा की देखभाल एक बड़ी चुनौती बन जाती है. इस समय, कम तापमान और शुष्क हवा के कारण चेहरे से प्राकृतिक नमी और ऑयल खत्म हो जाता है, जिससे त्वचा रूखी, बेजान और डैमेज लगने लगती है. शादी और पार्टी जैसे खास मौकों में भी चेहरे का यह हाल आत्मविश्वास को कम कर सकता है. लेकिन, चिंता की बात नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से अपने चेहरे को दोबारा ग्लोइंग बना सकते हैं.

सर्दियों में त्वचा के डैमेज होने का मुख्य कारण ठंडी और शुष्क हवा है, जो चेहरे से प्राकृतिक ऑयल को खत्म कर देती है. मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा को राहत मिलती है, लेकिन, ग्लो को वापस लाना थोड़ी मेहनत की मांग करता है. ऐसे में घरेलू फेस पैक्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

चावल का आटा और दही फेस पैक: यह फेस पैक त्वचा को पोषण देने और उसकी खोई हुई नमी को वापस लाने के लिए बेहतरीन है.

चावल का आटा, दही, ग्लिसरीन और शहद फेस पैक: यह फेस पैक त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और डल स्किन को चमकदार बनाता है.

बनाने का तरीका: 2 चम्मच चावल का आटा लें. इसमें 2 चम्मच दही, 2 बूंद ग्लिसरीन और 1 चम्मच शहद डालें. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. उपयोग के लिए इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें.

रीवा की हुए ब्यूटी एक्सपर्ट रचना बताती हैं कि ठंड में त्वचा का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. घरेलू फेस पैक्स सर्दियों में त्वचा को पोषण देने का एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है.