इंदौर में करणीसेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा रेप का आरोपी: पुलिस के हवाले किया,दोस्त से रेप-धर्म परिवर्तन कराने और मवेशी का मीट खाने को मजबूर करने के आरोप – Indore News

इंदौर में करणीसेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा रेप का आरोपी:  पुलिस के हवाले किया,दोस्त से रेप-धर्म परिवर्तन कराने और मवेशी का मीट खाने को मजबूर करने के आरोप – Indore News



आरोपी हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान अली

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान अली को पकड़कर विजयनगर पुलिस के हवाले किया है। हैप्पी पर एक युवती से रेप करने, अपने दोस्त से रेप कराने, मवेशी का मीट खिलाने एवं धर्म परिवर्तन को मजबूर करने, ब्लैकमेल करने और क्लब और पार्ट

.

हैप्पी की करतूतों की जानकारी मिलने पर करणी सेना के मानसिंह राजावत और नितिन सिंह ठाकुर ने रविवार देर रात उसे पकड़ा है। उन्हें बायपास के नजदीक उसकी लोकेशन मिली थी। आरोपी विवाद करने लगा। उसे थाने ले जाया गया, उसके साथ 21 वर्षीय युवती भी थाने पहुंची, जिसने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हैप्पी उर्फ इरफान अली को देवास के बीपीएन थाने से जिलाबदर किया गया है।

2023 में हुई थी युवती और हैप्पी की दोस्ती

पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में वह जॉब तलाश रही थी, हैप्पी उसके संपर्क में आया और फर्जी नाम से दोस्ती की। वह 21 मॉल के पीछे मिला था। एक दिन उसने होटल में मिलने बुलाया और सिगरेट पीने को दी। इसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई और आरोपी ने हॉलिडे होटल ले जाकर रेप किया। यहां अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा।

दोस्त से कराया रेप

पीड़िता ने बताया कि हैप्पी ने ब्लैकमेल करके उसके दोस्त जावेद मोमिन से भी रेप कराया। मोमिन ने अपनी बहन के यहां उसे रखा था। इस जगह उसके कई दोस्त आते थे। उसने ड्रग तस्कर बॉब से मिलवाया और ड्रग तस्करी के लिए भी दबाव बनाया।

मवेशी का मीट खाने पर किया मजबूर पीड़िता ने बताया कि हैप्पी उसे देवास अपने घर लेकर गया। मवेशी का मीट खाने को भी मजबूर किया। कई बार उसे यहां सिगरेट से दागा और उसका रेप कर किया। आरोपी ने धर्म परिवर्तन को लेकर भी दबाव बनाया।

केस दर्ज, अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही पुलिस

पीड़िता की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने हैप्पी पंजाबी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन कराने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस हैप्पी से पूछताछ कर उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।



Source link