इंदौर में चल रहा कांग्रेस नेताओं का विवाद सुलझा: ओझा ने की मध्यस्तता,चौकसे बोले-यादव कांग्रेस की शान; यादव ने कहा-चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस को बनाएंगे मजबूत – Indore News

इंदौर में चल रहा कांग्रेस नेताओं का विवाद सुलझा:  ओझा ने की मध्यस्तता,चौकसे बोले-यादव कांग्रेस की शान; यादव ने कहा-चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस को बनाएंगे मजबूत – Indore News


शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव के बीच चल रहा विवाद रविवार को नाटकीय ढंग से सुलह गया। सुलह महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने कराई। ओझा ने दोनों को काफी देर तक समझाइश दी और सबकुछ भूलकर

.

चिंटू चौकसे ने कहा कि यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी की आन, बान और शान हैं। हम शोभा दीदी के आदेश पर पार्टी को मजबूती देंगे। वहीं यादव ने कहा कि मैंने दो घोषणा की थीं कि 10 नवंबर को गांधी प्रतिमा से चिंटू चौकसे के घर तक जाऊंगा। दीदी शोभा ओझा और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर मैं इसे निरस्त करता हूं। हम चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस को और मजबूत बनाएंगे। हम भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। यह सुलझ ओझा के घर पर हुई और वहीं से यह वीडियो जारी किया गया।

कांग्रेस इंदौर नगर अध्यक्ष चौकसे ने ऑडियो एआई से बनाया हुआ बताया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों चिंटू चौकसे के समर्थक लोकेश हार्डिया ने पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव को सार्वजनिक रूप से मुंह काला करने और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद देवेंद्र यादव ने पंढरीनाथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और सुरक्षा की मांग की थी।

इसके पूर्व सोशल मीडिया पर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के बीच की बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में चौकसे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग करने के आरोप हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद देवेंद्र यादव ने इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से जांच की मांग की थी। यादव का आरोप था कि इसी से नाराज होकर चौकसे और उनके समर्थक धमकियों पर उतार आए थे।

इंदौर शहर कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से की।

इंदौर शहर कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से की।

लोकेश हार्डिया का वीडियो बयान

वायरल वीडियो में चौकसे समर्थक लोकेश हार्डिया ने यादव को सीधी धमकी देते हुए कहा था कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गांधी भवन में गुलाब जामुन खिलाने वाले देवेंद्र कांग्रेस को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के संगठन सृजन में निकलने वाला अमृत चिंटू चौकसे हैं और जो विष निकला वह तुम (देवेंद्र) हो, तुम बीजेपी के एजेंट हो, जो कांग्रेस को लेकर अंदरुनी बातों को उन तक पहुंचाते हो। कांग्रेस के नाम पर चंदाखोरी करते हो। कुत्तों को घी हजम नहीं होता है और जो घी है वह चिंटू है। तुम जैसे लोगों का भविष्य में मुंह काला भी करना पड़ा तो करने से पीछे नहीं हटेंगे।

कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा था कि यह मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा था कि अभी समय है जब पार्टी को वैचारिक और मैदानी लड़ाई लड़नी है, ऐसे विवाद नुकसानदेह हैं।

बीजेपी नेताओं ने कहा- वरिष्ठों को गालियां देना कांग्रेस की परंपरा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने व्यंग्य करते हुए कहा था कि मुझे इसमें कोई आश्चर्य नहीं है यह तो संस्कार की बात है। कांग्रेस में अपने नेताओं को गालियां देना पुरानी परंपरा है। इसमें कोई खास बात नहीं है। वहीं इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा भी कांग्रेस पर तंज कस चुके हैं। खासकर हरीश चौधरी ने बीजेपी के स्लीपर सेल को लेकर यहां तक सलाह दी है कि दिग्विजय सिंह को जनसुनवाई में शिकायत करना चाहिए। बीजेपी की सरकार वह इस ऑडियो की पूरी जांच कर सत्यता सामने ला देगी।



Source link