Gautam Gambhir on T20 World Cup 2026 Preparations: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों पर हैरतअंगेज बयान दिया है. कोच साहब ने साफ-साफ कह दिया कि अभी उनकी टीम इस मेगा इवेंट के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है. हैरान करने वाली बात ये है कि गंभीर का ये बयान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की सीरीज जीत के बाद आया है.
सोमवार (10 नवंबर) को BCCI ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए रोडमैप पर बात करते दिखे. उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम बहुत ईमानदार है लेकिन भारत अभी भी 2026 विश्व कप की तैयारी के स्तर तक नहीं पहुंचा है.
T20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार नहीं टीम इंडिया
BCCI को दिए इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने कहा कि हमारा ड्रेसिंग रूम बहुत ही पारदर्शी रहा है. जहां सब ईमानदार हैं और हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम ऐसा ही हो. बात करें टी20 विश्व कप की तो हम अभी भी उस मुकाम पर नहीं पहुंच पाए हैं जहां हम पहुंचना चाहते थे.
— BCCI (@BCCI) November 10, 2025
गंभीर ने आगे कहा कि उम्मीद है कि लोग फिट रहने के महत्व को समझेंगे। हमारे पास अभी भी तीन महीने हैं और हम उस मुकाम तक पहुंचने की कोशिश करेंगे.
खिलाड़ियों को मुश्किल हालात में परखेंगे
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को संदेश देते हुए कहा कि मेरे लिए आसान है, मैं खिलाड़ियों को मुश्किल परिस्थितियों में डालकर उन्हें परखना चाहता हूं. हमने शुभमन गिल के साथ भी ऐसा ही किया था जब उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया गया था.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में होगा. टीम इंडिया खिताब डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी. 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था.