ग्वालियर में गैंगवार का तीसरा आरोपी पकड़ाया: 15 मिनट में चलाई थीं 35 गोलियां, पांच लाख के लेन-देन पर हुआ था विवाद – Gwalior News

ग्वालियर में गैंगवार का तीसरा आरोपी पकड़ाया:  15 मिनट में चलाई थीं 35 गोलियां, पांच लाख के लेन-देन पर हुआ था विवाद – Gwalior News


पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर अन्नी कमरिया।

पांच लाख रुपए के लेनदेन पर ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमंडी में 15 मिनट में करीब 35 गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश अन्नी कमरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पुरानी छावनी इलाके से हुई है। वारदात में एक हवलदार का बेटा

.

घटना 2 नवंबर की है। इससे पहले उसके साथी रिंकू कमरिया व रिंकू के साथी राजीव शर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया था। हालांकि अभी इस मामले में कुछ आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है। पकड़े गए आरोपी पर भी दस हजार रुपए का इनाम घोषित था।

इस तरह पुलिस ने उठाई थीं सड़क से गोलियों के खोखे।

ग्वालियर शहर की एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि जनकगंज निवासी विजय सिंह गौड़ और उसके दोस्त हाकिम सिंह पर कोटेश्वर रोड पर रिंकू कमरिया, अन्नी कमरिया, छोटू कमरिया, कालू कमरिया और रमेश कमरिया ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। बदमाशों ने 15 मिनट में करीब 35 राउंड फायर किए थे।

जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो सड़क पर चले हुए कारतूस बिछे पड़े थे। इस गोलीबारी में तीन गोली हवलदार के बेटे विजय गौड़ और एक गोली हाकिम को लगी थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने दस-दस हजार का इनाम घोषित किया था।

मामले में पुलिस ने गुरुवार को दतिया बॉर्डर से गैंगस्टर रिंकू कमरिया को पकड़ा था और उसके बाद रिंकू उर्फ राजीव शर्मा को पकड़ लिया था। अब अन्नी कमरिया भी पुलिस के हाथ लग गया है। ग्वालियर में कदम रखा और पुलिस ने उठा लिया रविवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गोली बारी कर फरार हुआ अन्नी कमरिया ग्वालियर आ रहा है। इसका पता चलते ही पुलिस ने पुरानी छावनी इलाके में घेराबंदी कर दी और जैसे ही अन्नी ग्वालियर पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह खबर भी पढ़िए…

ग्वालियर में गैंगवार का मुख्य आरोपी दतिया से गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने गैंगवार के मुख्य आरोपी रिंकू कमरिया को दतिया जिले के गौराघाट थाना क्षेत्र के जंगल से गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया है। रिंकू पर अपने साथियों के साथ मिलकर विजय प्रताप और उनके दोस्त हकीम पाल पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। यह घटना रविवार 2 नवंबर की देर रात करीब 11:20 बजे हुई थी। आरोपी और घायल विजय प्रताप के बीच वर्चस्व की लड़ाई और पांच लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link