भोपाल के करीब 35 इलाकों में मंगलवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
.
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें प्रोफेसर कॉलोनी, ललिता नगर, अब्बास नगर, राजहर्ष कॉलोनी, ओम नगर, सनसिटी, पंचवटी कॉलोनी, सुख सागर फेस-3 समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 8 से 10 बजे तक अंबर कॉम्पलेक्स एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक प्रोफेसर कॉलोनी, ओल्ड विधानसभा, कुम्हारपुरा, तोफखाना, यादवपुरा, रुस्तम परिसर, आम वाली बगिया एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक उमा विहार, कटियार मार्केट, अब्बास नगर, समृद्धि परिसर, ललिता नगर, अंकित परिसर, ओम नगर, राजहर्ष कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इंद्रप्रस्थ, सन सिटी, इंद्र विहार, आदित्य एवेन्यू, हज हाउस, मनुआभान टेकरी, पंचवटी कॉलोनी पार्क-1, 2, 3 और 4, टेगौर नगर, इंदिरा नगर, दीप मोहिनी, गोपाल नगर, जन सहयोग कॉलोनी, सुख सागर फेस-3 एवं आसपास के इलाके।