कलेक्ट्रेट में बैठक की अध्यक्षता करती हुई सांसद संध्या राय।
भिण्ड कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को यूनिटी मार्च और खेल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन, मार्ग, प्रतिभागियों की भागीदारी और सुरक्षा व्यवस्थाओं
.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद संध्या राय ने कहा कि यूनिटी मार्च समाज में सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश लेकर निकलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस यात्रा में युवाओं, छात्रों और सामाजिक संगठनों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सके।
कलेक्ट्रेट मे बैठक का दृश्य।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पदयात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करने के लिए निकाली जा रही है। सांसद ने कहा कि यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहें, स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों का समन्वय बना रहे ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।