यही औकात है मेरी… बीच मैदान शर्मसार हुआ पाकिस्तान का ये स्टार खिलाड़ी, फैन ने उतार दी सारी इज्जत

यही औकात है मेरी… बीच मैदान शर्मसार हुआ पाकिस्तान का ये स्टार खिलाड़ी, फैन ने उतार दी सारी इज्जत


Pakistan Cricketer Azam Khan: क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसी घटनाएं हुई है, जिससे खिलाड़ी शर्मसार हुए हैं. पाकिस्तान के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज आजम खान ने ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया, जब वो फैन के एक कमेंट से पूरी तरह टूट गए थे. पूर्व पाक क्रिकेटर मोईन खान के बेटे ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए T20I मुकाबले की कहानी बताई, जब वो क्रिकेट मैदान पर तो फ्लॉप हुए ही, साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनकी इज्जत उतर गई थी. 

रोहा नदीम के साथ एक पॉडकास्ट में आजम खान न बताया कि कैसे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने उन्हें आतंकित किया और कैसे ओवल के दर्शकों ने सरेआम उनकी इज्जत उतारी थी. 

जब आजम खान हो गए थे पानी-पानी 

ये कहानी 2024 की है जब ओवल के मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच T20I मुकाबला खेला जा रहा था. पाक टीम ने महज 84 रन पर 4 विकेट खो दिए थे. इसके बाद क्रीज पर उतरे विकेट कीपर बल्लेबाज आजम खान. इंग्लिश गेंदबाज मार्क वुड ने 150 KMPH की रफ्तार से डाली गई बाउंसर से उनका स्वागत किया. 

Add Zee News as a Preferred Source


पाक क्रिकेटर आजम खान ने उस मैच को याद करते हुए कहा, ”मार्क वुड ने मुझे पहला बाउंसर मारा। मैंने इसे छोड़ दिया. मैंने सोचा ठीक है… हमारे यहां भी 150 वाले बॉलर हैं. जब उन्होंने मुझे दूसरा बाउंसर फेंका. मैंने कहा, वाह! ये मतलब क्या हुआ है मेरे साथ? जैसे मेरी जिंदगी ना एकदम रुक गई, भाई ये मेरे साथ क्या हुआ है. 

इंग्लिश फैन ने तोड़ा दिल 

आजम खान ने ये भी खुलासा किया कि एकखास पल ने उनका दिल पूरी तरह तोड़ दिया। मैच के दौरान, उन्होंने कुछ आसान कैच भी छोड़े जिससे इंग्लैंड मैच जीत गया। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अंग्रेज प्रशंसक से पूछा – आपका पसंदीदा पाकिस्तानी क्रिकेटर कौन है?

प्रशंसक ने जवाब दिया- ”आजम खान, क्योंकि वह बल्लेबाजी नहीं कर सकते, क्षेत्ररक्षण नहीं कर सकते, और कुछ भी नहीं कर सकते।”

आजम खान ने पॉडकास्ट में बताया कि फैन के इस कमेंट से वो पूरी तरह से टूट गए और खुद से सवाल करने लगे कि यही इज्जत है क्या मेरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में?

बता दें कि आजम खान इस मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे. वो बल्लेबाजी के दौरान बुरी तरह संघर्ष करते दिखे और साथ ही फील्डिंग करते समय कई आसान कैच भी टपकाए. मैच के बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी. 

ये भी पढ़ें:  गौतम गंभीर ने सबको चौंकाया, कहा- T20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार नहीं टीम इंडिया, बताया पूरा प्लान

 



Source link