रवींद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स से होगी विदाई! क्या है इसके पीछे की सच्चाई

रवींद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स से होगी विदाई! क्या है इसके पीछे की सच्चाई


Last Updated:

Ravindra Jadeja Trade for Sanju Samson: रवींद्र जडेजा और सैम करन को चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड करने की चर्चा है, संजू सैमसन के बदले यह IPL 2026 से पहले संभव हो सकता है. हालांकि इसे लेकर अब तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है.

पिछले कुछ घंटों में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर काफी कुछ सुनने को मिला है. खबर है कि इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि कुछ भी अब तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है लेकिन उनको राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किए जाने की जानकारी सामने आ रही है.

एमएस धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 8 गेंद में 12 रन बनाए. (PTI)

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स विकेट-कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड करने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों फ्रेंचाइजी ने पहले ही संबंधित खिलाड़ियों से बात कर ली है और यह सनसनीखेज ट्रेड मूव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले संभव हो सकता है.

Sanju Samson

रिपोर्ट के अनुसार, RR और CSK को IPL गवर्निंग काउंसिल को ट्रेड में शामिल तीनों खिलाड़ियों के नाम के साथ एक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट भेजना होगा. खिलाड़ियों की लिखित सहमति के बाद फ्रेंचाइजी अंतिम समझौते के बारे में आगे चर्चा कर सकती हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि डेवाल्ड ब्रेविस भी ट्रेड का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन ESPNCricinfo ने बताया कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर करन इसमें शामिल होंगे.

रवींद्र जडेजा को IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले CSK ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. वह लंबे समय से CSK का हिस्सा रहे हैं और उनकी पांच में से तीन खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. टीम के लिए उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी भी उठाई है. सैम करन को IPL 2025 ऑक्शन में CSK ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था.

sanju Samson cleared to wicket keeping, sanju Samson fitness update, sanju Samson fitness update nca, riya parag, sanju Samson rajasthan royals return captain, sanju Samson captain retury ipl, sanju Samson fitness news, sanju Samson green signal wicket keeping, संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन को भी राजस्थान रॉयल्स ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और वह IPL 2025 में टीम के कप्तान थे. IPL रिटेंशन की अंतिम तिथि 15 नवंबर होने के कारण क्रिकेटिंग इकोसिस्टम में सभी की नजरें किसी बड़े नाम के दूसरी फ्रेंचाइजी में ट्रेड होने पर टिकी होंगी. जुलाई से ही रिपोर्ट्स आ रही हैं कि RR के कप्तान सैमसन को संभावित रूप से CSK या दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड किया जा सकता है.

जब IANS ने विशेष रूप से पूछा कि क्या CSK सैमसन को RR से ट्रेड करने में शामिल हो सकता है, तो विश्वनाथन का जवाब आया, “नहीं, संभावना नहीं है, संभावना नहीं है.” समाचार एजेंसी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में इस ट्रेड को लेकर खबरे सामने आ जाएंगी.

homesports

रवींद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स से होगी विदाई! क्या है इसके पीछे की सच्चाई



Source link