विदिशा सांसद खेल महोत्सव में अध्यक्ष की टीम जीती: महिलाओं ने रस्साकसी और अन्य प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह – Vidisha News

विदिशा सांसद खेल महोत्सव में अध्यक्ष की टीम जीती:  महिलाओं ने रस्साकसी और अन्य प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह – Vidisha News


विदिशा में सांसद खेल महोत्सव के तहत महिलाओं की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इनमें रस्साकसी प्रतियोगिता सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा की टीम ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या

.

यह खेल महोत्सव विदिशा के श्री रामलीला मेला परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ पूरा मैदान खेलों के रंग में डूबा नजर आया। आयोजन में कलेक्टर अंशुल गुप्ता, विधायक मुकेश टंडन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा सहित कई पार्षद और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के हर वर्ग को खेलों से जोड़ना है। कार्यक्रम ने खेल भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। महिलाओं और बच्चों ने विशेष रूप से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महिलाओं का जोश रहा देखते ही बनता

महोत्सव में रस्साकसी, कुर्सी दौड़ और नींबू-चम्मच दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। रस्साकसी में वार्ड 7, 8 और 9 की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने भी अपनी टीम (वार्ड 7) के साथ हिस्सा लिया और उनकी टीम विजेता बनी। महिलाओं की भागीदारी ने साबित किया कि खेल समाज में ऊर्जा, एकता और उत्साह का मजबूत माध्यम हैं।



Source link