सभी छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
मध्यप्रदेश के शाजापुर के बादशाही पुल के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार छह छात्राएं घायल हो गई। ऑटो रिक्शा खंती में उतर गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
.
सभी घायल छात्राएं ग्राम मझनिया की निवासी हैं और शाजापुर में परीक्षा देने जा रही थीं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सभी छात्राएं परीक्षा देने देने शाजापुर जा रही थी
ऑटो चालक अमित (निवासी हाउसिंग बोर्ड) ने बताया कि वह मझनिया से छात्राओं को परीक्षा दिलाने शाजापुर आ रहा था। मंडी रोड पर जाम के कारण चालक बिजाना बायपास से होकर जा रही थी। बादशाही पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चालक के हाथ और सिर में चोटें आई हैं, जबकि छात्राओं को मामूली चोटें लगी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं का हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार, जिले के स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऑटो में सवार पांच छात्राएं नौवीं कक्षा की और एक छात्रा दसवीं कक्षा की थी।
देखिए 2 तस्वीरें…
ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा खंती में उतर गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया
घायल छात्राओं में उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक-1 की भावना कछावा, बबीता कछावा और आरती शामिल हैं। इसके अलावा, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की प्रवीणा, चंचल और आयुषी भी घायल हुई हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले आई है। घायलों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।