IND vs SA: साई सुदर्शन या नितीश रेड्डी… किसी एक का कटेगा पत्ता, पूर्व क्रिकेटर ने समझाया समीकरण

IND vs SA: साई सुदर्शन या नितीश रेड्डी… किसी एक का कटेगा पत्ता, पूर्व क्रिकेटर ने समझाया समीकरण


IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां जोरो पर हैं. 14 नवंबर से शुरू होने वाले पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-XI के चर्चे चरम पर पहुंच चुके हैं. ऋषभ पंत के इंजरी से कमबैक के बाद ध्रुव जुरेल की प्रचंड फॉर्म से गुत्थी उलझ चुकी है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग-XI का पूरा गणित समझाया. जुरेल ने रणजी ट्रॉफी में हाल ही में एक मैच की दोनों पारियों में शानदार शतकीय पारियां खेली और 259 रन ठोके. 

पंत की वापसी

ऋषभ पंत की इंजरी के चलते गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया में शामिल थे. लेकिन पंत के फिट होने के बाद जुरेल की जगह खतरे में नजर आ रही थी. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ अनऑफीशियल टेस्ट में जुरेल ने बल्ले से हल्ला बोलकर कप्तान और कोच को माथापच्ची करने पर मजबूर कर दिया है. उन्होंने दो पारियों में 259 रन ठोके. हालांकि, इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. 

Add Zee News as a Preferred Source


किसका कटेगा पत्ता?

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत दोनों टीम में हैं. ऋषभ पंत खेलेंगे, वह उप-कप्तान हैं. वह खेलने जा रहे हैं और उन्हें खेलना भी चाहिए. लेकिन मुझे लगता है कि ध्रुव जुरेल को भी खेलना चाहिए. उनके लिए XI में जगह बनानी चाहिए. सवाल यह होगा कि आप ऊपर से साई सुदर्शन को हटाएंगे या नीचे से नीतीश कुमार रेड्डी को.’

ये भी पढे़ं… कोई नहीं स्वीकार करेगा… पूर्व अफगान क्रिकेटर ने पाकिस्तान पर बोला हमला, क्यों लिया गंभीर का नाम?

आकाश चोपड़ा ने दी नसीहत

चोपड़ा ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि साई सुदर्शन को नंबर 3 पर खेलने देना चाहिए. आपने अब तक नीतीश कुमार रेड्डी से उनका काम ठीक से नहीं करवाया है. इसलिए आप असल में उनकी जगह ध्रुव जुरेल को रख सकते हैं.’ नितीश कुमार रेड्डी भी मिडिल ऑर्डर में अपनी बल्लेबाजी से छाप छोड़ चुके हैं. वहीं, साई सुदर्शन भी फॉर्म में हैं. ऐसे में कप्तान और कोच के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-XI चुनना बड़ा चैलेंजिंग होगा. 



Source link