IPL के 3 बदनसीब दिग्गज…,बल्ले से मचाई जमकर तबाही, मगर खिताब रह गया सपना

IPL के 3 बदनसीब दिग्गज…,बल्ले से मचाई जमकर तबाही, मगर खिताब रह गया सपना


साल 2008 में टी20 फॉर्मेट में एक लीग की शुरुआत हुई जो कि आगे चलकर भारत में मानो त्योहार सा बन गया. जी हां हम बात कर रहे हैं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बारे में.  आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस लीग को एक से एक नई बुलंदियों तक पहुंचाया है. वहीं, कुछ खिलाड़ी  ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने बल्ले से रनों की बौछार कर दी. उन्होंने भर-भर कर रन बनाएं. जरूरत के समय अपनी टीम के लिए बल्ले से परफॉर्म कर के खुद को साबित किया. लेकिन वह एक भी खिताब नहीं जीत पाए. आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही 3 दिग्गज क्रिकेटर के बारे में.

एबी डिविलियर्स

लिस्ट में नंबर 1 पर दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का नाम काबिज है. डीविलियर्स आईपीएल में लंबे समय तक खेले. खासकर उनका आरसीबी के लिए योगदान भला कौन ही भूलेगा. उन्होंने अपने करियर के दौरान 184 मैच खेले. इस दौरान डीविलियर्स ने 39.89 की औसत से 5162 रन बनाए. अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 3 शतक और 40 पचासे लगाए. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 133 रनों का रहा .

Add Zee News as a Preferred Source


केएल राहुल

लिस्ट में नंबर दो पर आईपीएल इतिहास के विस्फोटक खिलाड़ी लोकेश राहुल का नाम है. राहुल ने आईपीएल में भर-भर के मैच खेले और जमकर रन बनाए. हालांकि वह अपने करियर के दौरान 1 भी खिताब नहीं जीत पाए. बता दें कि राहुल ने अपने करियर के दौरान खेले 145 मैचों में 46.67 की औसत से 5222 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल ने 5 शतक और 40 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 132 रनों का रहा है.

क्रिस गेल

आईपीएल इतिहास के सबसे तूफानी खिलाड़ी क्रिस गेल ने इस लीग में जमकर तबाही मचाई. हालांकि वह एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं उठा सके. गेल ने अपने आईपीएल करियर के दौरान 142 मैच खेले. इस बीच उन्होंने 150.89 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए. क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर में 6 शतक और 31 अर्धशतक जड़ने का प्रचंड रिकॉर्ड कायम किया है. साथ ही उनकी 175 रनों की प्रचंड पारी भला कौन ही भूलेगा. ये पारी आज भी आईपीएल इतिहास में खेली गई सर्वश्रेष्ठ इनिंग है.

ये भी पढ़ें:क्रिकेट के भगवान को भी नहीं छोड़ा…, सचिन के लिए सिरदर्द बने थे ये 3 बॉलर, लिस्ट में कंगारूओं का जलवा

 



Source link