Last Updated:
MPPSC Exam 2023 Result Success Story: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रहने वाले किसान की बेटी कॉमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर बन गई है. एमपीपीएससी की परीक्षा में लगातार चौथे प्रयास में उनको ये सफलता मिली. गांव पहुंचने पर बेटी का जोरदार स्वागत हुआ. जानें सफलता की कहानी…
मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग में किसान की बेटी कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर बन गई हैं. उन्होंने चौथे अटेम्प्ट में एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023 में पास होकर यह मुकाम हासिल किया हैं. जैसे ही परिणाम जारी हुआ किसान की बेटी के आंखों से आंसू छलक आए.

दरअसल, नरसिंहपुर जिले के शाहपुर गांव की निवासी शिवानी कौरव ने यह सफलता हासिल की है. जहां 2023 के परिणाम में वह कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के पद में चयनित हुई हैं.

शिवानी कौरव एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं, जिनके पिता राम दर्शन कौरव किसान हैं, जबकि मां गृहणी हैं. उन्होंने बताया 2019 से ही एमपीपीएससी के लिए तैयारी कर रही थी.

जिसको लेकर जबलपुर में कोचिंग भी ज्वाइन की थी, लेकिन बार-बार प्रयास करने के बाद भी कभी इंटरव्यू, तो कभी प्री और मेंस में सफलता नहीं मिल रही थी. आखिरकार चौथे प्रयास में सफलता हासिल हुई.

इसके बावजूद अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा अडिग रहीं. लगभग 12 से 14 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थी. इसके बलबूते या मुकाम हासिल किया है. उन्होंने बताया दादाजी का सपना था, घर में कोई पढ़कर बढ़ा अधिकारी बने. उनका सपना आज पूरा हो गया है.

शिवानी का कहना है आर्थिक परिस्थितियों से भी इस दौरान काफी जूझना पड़ा, लेकिन हार नहीं मानी और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजन को जाता है.

बहरहाल, शिवानी की इस सफलता के बाद पूरा गांव खुशी के माहौल में डूब चुका है. शिवानी का कहना है युवाओं को हार के बाद हताश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हर ही जीत का द्वार खोलती है.