Unique Business Idea: न दुकान की जरूरत न मार्केटिंग की…गांव-शहर हर जगह डिमांड में है ये बिजनेस, मुनाफा गैरंटी

Unique Business Idea: न दुकान की जरूरत न मार्केटिंग की…गांव-शहर हर जगह डिमांड में है ये बिजनेस, मुनाफा गैरंटी


Last Updated:

Business Idea: अगर आप एक जगह बैठकर पैसा नहीं कमाना चाहते हैं और आपको घूमने का शौक है तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया बता रहे हैं जिसे कम पढ़े-लिखे लोग भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस बिजनेस मॉडल के बारे में.

Business Story: आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें न तो दुकान खोलने की जरूरत है और ना ही किसी भी तरह की मार्केटिंग की. जरूरत होती है तो एक मोटरसाइकिल की.  दरअसल, छतरपुर जिले में घर-घर साड़ी बेचने का बिजनेस मॉडल चल पड़ा है.

ये है बिजनेस मॉडल 
महोबा जिले के रहने वाले मैराजुद्दीन बताते हैं कि पिछले 10 सालों से महोबा और छतरपुर जिले में साड़ी बेचने का काम कर रहे हैं. इससे पहले टेलरिंग का काम करते थे. हमारा बिजनेस मॉडल ये है कि हम थोक में ये साड़ियां गुजरात के सूरत से खरीद कर लाते हैं और यहां इन्हें बेचते हैं. एक साड़ी में हमारा खर्च 60 से 80 रुपए होता है और यहां एक साड़ी 100 रुपए में बेचते हैं. फिर भी हम एक साड़ी में आसानी से 20 रुपए कमा लेते हैं.

गांव-शहर में है डिमांड 
मैराजुद्दीन बताते हैं कि एक दिन 40 से 50 साड़ियां आसानी से बेच लेते हैं. हालांकि, दिनभर बाईक में साड़ियों का बैग लेकर घूमना पड़ता है. गांव और शहर दोनों क्षेत्र की महिलाएं इन साड़ियों को खरीदना पसंद करती हैं.

ग्राहकों में बनाते हैं विश्वास 
मैराजुद्दीन बताते हैं कि हम एक ही गांव में कई बार जा चुके हैं. हम किसी भी तरह का फ्रॉड काम नहीं करते हैं.  इसलिए एक गांव में बार-बार साड़ी बेचने जाते हैं और लोग भी बार-बार साड़ी खरीदते हैं. क्योंकि उन्हें विश्वास है कि हमारी साड़ियां सस्ते होने के साथ मजबूत और टिकाऊ भी होती हैं. इसलिए महिलाएं इन साड़ियों को खरीदना पसंद करती हैं.

6 महीने की गारंटी देते हैं 
मैराजुद्दीन बताते हैं कि जिसने भी इन साड़ियों को खरीदा है, उसने यही कहा है कि यह साड़ियां बहुत ही मजबूत होती हैं. हम इन साड़ियों की गारंटी भी देते हैं. इन साड़ियों को 6 महीने तक कुछ नहीं हो सकता है. अब ग्राहक 100 रुपए में और क्या चाहते हैं? हम आपको 100 रुपए में 6 महीने की साड़ी की गारंटी दे रहे हैं.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

न दुकान की जरूरत न मार्केटिंग की…गांव-शहर हर जगह डिमांड में है ये बिजनेस!



Source link