Vidisha Viral Video: कचरे से जूठन बिनकर खा रही लड़की का वीडियो वायरल, MP में ‘भूख’ पर छिड़ी सियासी जंग

Vidisha Viral Video: कचरे से जूठन बिनकर खा रही लड़की का वीडियो वायरल, MP में ‘भूख’ पर छिड़ी सियासी जंग


Last Updated:

Vidisha News: विदिशा में सड़क किनारे बैठी लड़की कचरे में फेंके गए खाने को खाती दिख रही है. यह भावुक वीडियो इन दिनों एमपी की सियासत में चर्चा का विषय बना है. भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं. जानें माजरा…

रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें सड़क किनारे एक लड़की कचरे में फेंका गया बचा खाना खाती नजर आ रही है. वहीं, वीडियो वायरल होते ही इस पर राजनीति भी शुरू हो गई. कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा तो बीजेपी ने इसे कांग्रेस की ‘संवेदनहीन राजनीति’ करार दिया. भूख पर सियासी जंग के बीच प्रशासन अब उस लड़की को ढूंढ रहा है.

वीडियो विदिशा जिला मुख्यालय के एक व्यस्त सड़क मार्ग से शूट किया गया प्रतीत होता है. इसमें लड़की प्लास्टिक की थैली से जूठे व्यंजनों को निकालकर खाती दिख रही है. वायरल होने के बाद हजारों यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की. वहीं प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि वीडियो की जांच शुरू हो गई है और बच्ची की पहचान कर उसके परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी.

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं, कांग्रेस ने इसे ‘हृदय विदारक’ बताते हुए बीजेपी सरकार के 20 वर्षीय शासन पर प्रहार किया. कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा, मध्य प्रदेश की हालत ऐसी हो गई है कि मासूमों को कचरे में जूठन खानी पड़ रही है. यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. मध्य प्रदेश कहां पहुंच गया? बच्ची कचरे से जूठन बीन रही है. सरकार सो रही है क्या?

कांग्रेस को बच्ची की चिंता नहीं!
वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने पलटवार किया. कहा, “कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है. मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं, मिड-डे मील से स्कूलों में बच्चे पोषित हो रहे हैं. उसके बाद भी अगर कोई घटनाक्रम होता है तो वह निश्चित ही गंभीर विषय है. यह घटना दुखद है. इसमें जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है, जो भी उचित प्रावधान है किए जाएंगे. लेकिन, कांग्रेस पार्टी को बच्चों की नहीं केवल

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कचरे से जूठन बिनकर खा रही लड़की का वीडियो वायरल, MP में ‘भूख’ पर सियासी जंग



Source link