टेबल पर पैर, फिक्सिंग की कोशिश और मैच में लड़ाई, दुनिया का सबसे बदतमीज क्रिकेटर

टेबल पर पैर, फिक्सिंग की कोशिश और मैच में लड़ाई, दुनिया का सबसे बदतमीज क्रिकेटर


Last Updated:

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मार्नेल सैमुअल्स का करियर विवादों से भरा रहा. मैदान के अंदर हो या फिर बाहर वह अपने खेल के साथ-साथ अपनी हरकतों को लेकर भी सुर्खियों में रहे. इसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई उनकी बदतमीजी हो या फिर मैदान पर शेन वॉर्न और बेन स्टोक्स से झगड़ा. इसके अलावा उन पर मैच फिक्सिंग करने तक की भी कोशिश की गई.

क्रिकेट के इतिहास के बदनाम क्रिकेटर रहे हैं मार्लोन सैमुअल्स

नई दिल्ली: 11 हजार से ज्यादा रन और 17 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले मार्नेल सैमुअल्स को वेस्टइंडीज के सबसे सफल ऑलराउंडर में से एक माना जाता है. हालांकि, सैमुअल्स को लोग उनके खेल ज्यादा उनकी बदतमीजी और क्रिकेट के मैदान पर बिगड़ैल रवैये के लिए भी याद करते हैं. सैमुलअल्स वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बदनाम खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं. वेस्टइंडीज के लिए उनके क्रिकेट करियर की उपलब्धियों को छोड़ दें तो शायद की इस जमैकन खिलाड़ी को कोई याद रखना चाहेगा.

वैसे तो सैमुअल्स का करियर विवादों से भरा हुआ है, लेकिन कुछ एक मामले ऐसे हैं जिसे फैंस अब तक नहीं भूलेंगे होंगे. इसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सामने टेबल पर पैर रखना हो या फिर मैदान पर शेन वॉर्न से लड़ाई या बेन स्टोक्स को पर्सनल कमेंट करना. इसके अलावा फिक्सिंग कांड में भी उनका नाम आया जिसके कारण उनका करियर बर्बाद हो हुआ.

क्या था टेबल पर पैर रखने का मामला

ये घटना साल 2016 के टी20 विश्व कप फाइनल के बाद की है. फाइनल में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत हुई थी. इस खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 2 गेंद रहते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की थी. वेस्टइंडीज की इस जीत में मार्नेल सैमुअल्स सबसे बड़े हीरो थे. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 66 गेंद में नाबाद 85 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज के चैंपियन बनने के बाद सैमुअल्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, लेकिन इससे पहले की उनसे कोई सवाल-जवाब किया जाता उन्होंने टेबल पर अपना पैर रख दिया. सैमुअल्स की इस हरकत की खूब आलोचना हुई थी.

बेन स्टोक्स की वाइफ पर सैमुअल्स का कमेंट

ये घटना साल 2020 की है जब मार्लेन सैमुअल्स ने बेन स्टोक्स के मजाक पर उनकी वाइफ पर अभ्रद टिप्पणी की थी. दरअसल बेन स्टोक्स आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए यूएई में कई दिनों तक बायो बबल में रहना पड़ा. इसे लेकर स्टोक्स ने एक पोस्ट किया था कि मैं अपने दुश्मन के लिए भी नहीं चाहूंगा कि कोई ऐसी हालत में रहे. इस पर स्टोक्स के भाई ने उनसे पूछा कि मार्नेल सैमुअल्स के लिए भी वो ऐसा नहीं चाहेंगे? इस पर स्टोक्स ने जवाब देते हुए कहा था कि नहीं, लेकिन मार्लेन सैमुअल्स को ये बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने स्टोक्स की वाइफ को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. सैमुअल्स के व्यवहार पर शेन वॉर्न और माइकल वॉन जैसे दिग्गजों ने आलोचना की थी.

गैंगस्टर तक रहा है मार्नेल सैमुअल्स का संबंध

बिगड़ैल रवैये के अलावा मार्नेल सैमुअल्स का आपराधिक मामलों में भी नाम आया है. कई रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा गया कि सैमुअल्स का जमैका में वहां के कुछ लोकल गैंग के साथ कनेक्शन है. हालांकि, इसे लेकर कभी खुलकर कोई बात सामने नहीं आई, लेकिन उनके आक्रमक रवैये से ये माना जाता रहा कि शायद वह इस तरह की गतिविधियों में रहे होंगे.

मैच फिक्सिंग में भी आया सैमुअल्स का नाम

मार्नेल सैमुअल्स का फिक्सिंग कांड भी काफी पुराना है. साल 2007 में पहली बार सैमुअल्स पर बुकी को पिच की जानकारी देने का आरोप लगा था. इसके अलावा 2021 में यूएई में उनसे एक टूर्नामेंट के दौरान गिफ्ट के लेनदेन पर आईसीसी ने जवाब तलब किया था, लेकिन सैमुअल्स आईसीसी के सामने हाजिर नहीं हुए, जिसके कारण उन पर 6 साल का बैन लगा. इस बैन के बाद सैमुअल्स ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

टेबल पर पैर, फिक्सिंग की कोशिश और मैच में लड़ाई, दुनिया का सबसे बदतमीज खिलाड़ी



Source link