दुबई में नहीं बल्कि इस देश में होगा IPL ऑक्शन, 15-16 दिसंबर को लग सकती है बोली

दुबई में नहीं बल्कि इस देश में होगा IPL ऑक्शन, 15-16 दिसंबर को लग सकती है बोली


Last Updated:

IPL Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के लिए 15 या 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन हो सकते हैं. इस मिनी नीलामी के लिए अबू धाबी को तय किया गया है. ये लगातार तीसरा साल होगा, जब ऑक्शन अपने देश में नहीं बल्कि विदेश में होगा.

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 ) के अगले सीजन के लिए दिसंबर में होने वाली नीलामी अबू धाबी में होगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी.

लगातार तीसरी बार विदेश में होगा ऑक्शन
दुबई (2023) और जेद्दा (2024) के बाद यह लगातार तीसरी बार होगा, जब नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी. अधिकारी ने कहा, ‘अबू धाबी को ऑक्शन वेन्यू के रूप में चुना गया है.’

कब होगा ऑक्शन?
आईपीएल 2026 के लिए नीलामी का 15 या 16 दिसंबर को होने की संभावना है. पिछले साल सऊदी अरब में हुए मेगा ऑक्शन के बाद ये एक मिनी ऑक्शन है.

15 नवंबर रिटेंशन की आखिरी तारीख
10 टीमों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड लगभग पूरा होने वाला है. बातचीत फाइनल राउंड में है और जल्द ही इसकी घोषणा होने की संभावना है. संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स अगले सीजन से रवींद्र जडेजा की सेवाएं लेगी.

27 नवंबर को WPL ऑक्शन
उधर महिला प्रीमियर लीग की बात करें तो नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में होगी. फ्रेंचाइजियों ने पहले ही अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऐलान कर दिया है. इस महीने के अंत में होने वाली नीलामी में टीमों को फाइनल करने की सारी तैयारियां हो चुकी है.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

दुबई में नहीं बल्कि इस देश में होगा IPL ऑक्शन, 15-16 दिसंबर को लग सकती है बोली



Source link