नीमच एसपी बोले- होटलों-रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जांच करें: दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस अधिकारियों की बैठक, संदिग्ध से पूछताछ के निर्देश – Neemuch News

नीमच एसपी बोले- होटलों-रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जांच करें:  दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस अधिकारियों की बैठक, संदिग्ध से पूछताछ के निर्देश – Neemuch News


दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने मंगलवार शाम को बैठक बुलाई। इसका उद्देश्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था।

.

इसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। एसपी जायसवाल ने अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता बरतने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में एसपी ने दिए ये निर्देश

एसपी अंकित जायसवाल ने निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और शॉपिंग मॉल्स जैसे भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जाए।

सुरक्षा की दृष्टि से अति-संवेदनशील विस्फोटक मैग्जीनों के स्टॉक का मिलान करने और गड़बड़ी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारियों को धार्मिक स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति तय करने, संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पॉइंट स्थापित करने और होटलों, लॉज और ढाबों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों, गुंडों और बदमाशों की नियमित चेकिंग के साथ ही, थाना क्षेत्रों में रह रहे किराएदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन भी तय करने को कहा गया है।

कानून व्यवस्था के साथ-साथ, एसपी ने लंबित अपराधों, मर्ग, माल और चालान के जल्द निराकरण पर भी जोर दिया। ‘अभियान मुस्कान’ के तहत अधिक से अधिक गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी तय करने का लक्ष्य भी रखा गया। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्वयं रात में गश्त को प्रभावी ढंग से करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।



Source link