बिरसा मुंडा जयंती पर खरगोन में गौरव यात्रा शुरू: आश्रम छात्रावासों का भूमिपूजन, जिले में 4 दिन करेगी भ्रमण – Khargone News

बिरसा मुंडा जयंती पर खरगोन में गौरव यात्रा शुरू:  आश्रम छात्रावासों का भूमिपूजन, जिले में 4 दिन करेगी भ्रमण – Khargone News



खरगोन में मंगलवार को बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह यात्रा जिले में चार दिनों तक भ्रमण करेगी।

.

यात्रा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने किया। इस दौरान कलेक्टर भव्या मित्तल, जनजाति विभाग के अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। खरगोन में अधीक्षक आवासगृह निर्माण के साथ-साथ आदिवासी सीनियर कन्या और सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावासों का भी भूमिपूजन किया गया।

पहले दिन यात्रा खरगोन से शुरू होकर कसरावद पहुंची। इसके बाद मंडलेश्वर से होते हुए महेश्वर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विभिन्न आश्रम विद्यालयों और कन्या छात्रावासों का भूमिपूजन करना है। यात्रा का समापन 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगा।

यात्रा के दूसरे पड़ाव में बुधवार को यह पिपल्या बुजुर्ग से शुरू होकर बड़वाह, सनावद और गोगावां होते हुए भीकनगांव पहुंचेगी।

गुरुवार को यात्रा भीकनगांव, झिरन्या और बिस्टान में नगर भ्रमण और भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके बाद रात्रि प्रवास भगवानपुरा में होगा।

अंतिम पड़ाव में शुक्रवार को यात्रा भगवानपुरा और सेगांव में रथयात्रा, सभा और भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होगी। इसके बाद यात्रा खरगोन वापस लौटेगी।



Source link