Last Updated:
Bhopal Model Khushboo Death: भोपाल की 27 वर्षीय मॉडल खुशबू अहिरवार की मौत के मामले ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. खुशबू अपने ब्वॉयफ्रेंड क़ासिम अहमद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी. क़ासिम उसे बेसुध हालत में चिरायु अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है. शुरुआती जांच में हत्या या लव जिहाद जैसे एंगल की पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ़ होगा.
भोपाल. युवा और उभरती हुई मॉडल खुशबू (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. खुशबू अहिरवार को उसके लिव-इन पार्टनर क़ासिम अहमद (28) ने चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने ब्रॉट डेड घोषित किया और पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद कासिम अस्पताल से चला गया था, हालांकि फिर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. इधर, चिरायु अस्पताल की डॉ. ईरा दुबे, जिन्होंने खुशबू को इमरजेंसी में अटेंड किया, ने बताया कि जब युवती को लाया गया, तब उसकी पल्स और बीपी नहीं थे. शरीर ठंडा था और कपड़ों पर उल्टी के निशान थे. उन्होंने कहा कि “मौत कुछ घंटे पहले हो चुकी थी, युवती के लेफ्ट आर्म पर पुराने कट मार्क मिले हैं, लेकिन ताजा नहीं हैं.”
खुशबू सोशल मीडिया पर एक्टिव थी और इंस्टाग्राम पर उसके करीब 12 हजार फॉलोअर्स थे. हालांकि खुशबू के परिवार ने आरोप लगाया है कि क़ासिम ने पहले अपना नाम राहुल बताया था. हिंदू नाम से दोस्ती की, फिर धोखा दिया. खुशबू की मां और बहन ने कहा कि “तीन दिन पहले खुशबू ने घर फोन किया था और उज्जैन जाने की बात कही थी.” फिलहाल क़ासिम पुलिस हिरासत में है और पूछताछ जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि खुशबू की मौत बीमारी से हुई या उसके पीछे कोई साजिश है. खुशबू सागर जिले के मंडी बामोरा की रहने वाली थी, वे भोपाल राजधानी में मॉडलिंग करती थीं. कुछ लोकल प्रोडक्ट और ज्वेलरी शॉप के लिए उन्होंने मॉडलिंग की थी. खुशबू करोंद भानपुर इलाके में बने पीएम आवास योजना में बने फ्लैट में किराए से रह रही थीं.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें