Last Updated:
Bhopal Triple Talaq News: भोपाल में तीन तलाक कानून का पालन नहीं हो रहा है और शरिया कानून के नाम पर कई तलाक मामलों का खेल हो रहा है. मार्च 2020 से 2024 तक 2,000 से अधिक तलाक ऐसे हुए हैं. RTI रिपोर्ट और पीड़ित महिलाओं की शिकायतों से सामने आया.
Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत का नहीं, बल्कि शरिया कानून चल रहा है. भोपाल रियासत की सील लगाकर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही और इसी की आड़ में तीन तलाक में मामले में बड़ा खेला हो रहा है. तीन तलाक कानून पर भोपाल में अमल नहीं हो रहा है. मार्च 2020 से 2024 तक भोपाल में 2 हजार से ज्यादा तलाक शरीयत के कानून से हुए हैं. इस मामले को लेकर आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने भोपाल मसाजिद कमेटी और अल कजा (कजियात, तलाक कराने वाली शरई अदालत) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
तीन तलाक के इस खेल का खुलासा आरटीआई की रिपोर्ट में हुआ, जिसमें सामने आया कि यहां पैसों का लेन देन कर तीन तलाक का खेल खेला जा रहा है. वह भी रियासत के दौर के कानून और मुहर (सील) के नाम पर,इस पूरे मामले और कजियात में हो रहे तीन तलाक के खेल को लेकर पीड़ित मुस्लिम महिलाओं ने न्यूज 18 से अपनी दर्द भरी दास्तां शेयर की. इसमें हैरान कर देना मामला यह सामने आया कि एक महिला का 1 साल पहले तलाक हो चुका है और उसे इसका पता भी नहीं, भला कैसे सुनिए पीड़िताएं क्या कह रही हैं.
महिलाओं के साथ डब्ल्यूटी
इस पूरे मामले खासबात यह भी सामने आई जब इस तरह के मामले सामने आने पर शहर काजी हाईकोर्ट की फटकार के बाद लिखित में 2021 में कोर्ट में यह माफी नामा दे चुके हैं. अब इस तरह से होने वाले तलाक रोक दिए जाएंगे. बावजूद कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर देने वाला तीन तलाक का यह सिस्टम जारी हैं. पीड़िताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है वे इस मामले में सख्त कदम उठाएं और मुस्लिम बहनों की जिंदगी बचाएँ.
रिपोर्ट-रमाकांत दुबे
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें