रतलाम में बिजली कंपनी की ओर से लगातार मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। 11 नवंबर को बिजली कंपनी की ओर से वरदान नगर फीडर का मेंटनेंस काम किया जाएगा। इस कारण इस क्षेत्र से जुड़ी 10 से अधिक कॉलोनियों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित
.
प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड, गुरु रामदास स्कूल, इंद्रा नगर, वरदान नगर, पानी की टंकी, जवाहर नगर, नूरानी मस्जिद, नूरी हॉल, देवरादेव नारायण नगर, गांधी नगर, पीएनटी कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।