Rahul Dravid: सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों ने अपने दौर में विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाकर खूब नाम कमाया. लेकिन अब ये दिग्गज अपने-अपने बेटों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का नाम वैसे ही चर्चा में रहता है, लेकिन अब राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की भी किस्मत चमक गई है. कुछ महीनों पहले दिल्ली प्रीमियर लीग में वीरेंद्र सहवाग के भी बेटे अपना जलवा बिखेरते दिखे थे.
अंडर-19 टीमों का ऐलान
17 से 30 नवंबर तक अंडर-19 इंडिया ए और अंडर-19 इंडिया बी के बीच ट्राई सीरीज खेली जाएगी. उभरते हुए टैलेंट विहान मल्होत्रा को मंगलवार को आने वाली ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया U19 A टीम का कप्तान बनाया गया. जिसमें इंडिया B और अफगानिस्तान की U19 टीमें भी शामिल होंगी. हैदराबाद के एरॉन जॉर्ज 17 से 30 नवंबर तक BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में होने वाले इस टूर्नामेंट में इंडिया B U19 टीम की कप्तानी करेंगे.
वैभव और आयुष रेस्ट पर
अंडर-19 ए टीम की कप्तानी मल्होत्रा को सौंपी गई है. वहीं, उनके दो सुपरस्टार साथी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे दूसरे कामों में बिजी हैं. विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू इस तीन देशों के टूर्नामेंट में मल्होत्रा के डिप्टी होंगे.जबकि वेदांत त्रिवेदी को इंडिया U19 B टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है. राहुल द्रविड़ के बेटे, अन्वय, को भी इंडिया U19 B टीम में शामिल किया गया है.
म्हात्रे खेल रहे रणजी ट्रॉफी
म्हात्रे को सिलेक्शन के लिए नहीं चुना गया क्योंकि वह अभी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. वहीं, सूर्यवंशी को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि उन्हें ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A टीम में चुना गया है. ये तीनों युवा खिलाड़ी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सफल इंडिया U19 दौरे का हिस्सा थे. जिसके चलते राहुल द्रविड़ के बेटे को टीम में जगह बनाने में आसानी हो गई.
ये भी पढे़ं.. ‘मुझमें अहंकार नहीं..’ रिजवान की बर्खास्तगी पर शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान, बताई कप्तानी की इनसाइड स्टोरी
दोनों टीमें
इंडिया U19 A टीम: विहान मल्होत्रा (C), अभिज्ञान कुंडू (VC और WK), वफी कच्छी, वंश आचार्य, विनीत वी.के, लक्ष्य रायचंदानी, ए. रापोल (WK), कनिष्क चौहान, खिलन ए पटेल, अनमोलजीत सिंह, मोहम्मद एनां, हेनिल पटेल, आशुतोष महिदा, आदित्य रावत, मोहम्मद मलिक।
इंडिया U19 B टीम: एरॉन जॉर्ज (C), वेदांत त्रिवेदी (VC), युवराज गोहिल, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह (WK), अन्वय द्रविड़ (WK), आर.एस. अंबरीश, बी.के. किशोर, नमन पुष्पक, हेमचुदेशन जे, उद्धव मोहन, ईशान सूद, डी दीपेश, रोहित कुमार दास.