वीडियो कोच बस से 5.5 लाख का खोपरा बरामद: इंदौर में खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट और ढाबों से लिए नमूने, जांच के लिए भेजे – Indore News

वीडियो कोच बस से 5.5 लाख का खोपरा बरामद:  इंदौर में खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट और ढाबों से लिए नमूने, जांच के लिए भेजे – Indore News



इंदौर शहर में नियम विरुद्ध चल रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग, प्रशासन और यातायात पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक वीडियो कोच बस को पकड़ा गया तो उसमें बड़ी मात्रा में खोपरा भरा हुआ था। इसे उत्तर प्रदेश भेजा जाना था। अधिकारियों ने तत्काल

.

टीम ने समय शताब्दी ट्रेवल्स की बस क्रमांक UP 78 FT 4203 में 100 बैग खोपरा का परिवहन करते हुए पाया। यह खोपरा कृपा सेल्स, पालदा का था। मौके पर संचालक मनोज तलरेजा उपस्थित हुए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 2 नमूने लेकर लगभग ढाई क्विंटल खोपरा बरामद किया। इसका अनुमानित मूल्य 5 लाख 60 हजार रुपए है। इसे मुंबई से मंगवाकर कानपुर भेजा जाना था।

आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि बीते दिनों कलेक्टर ​शिवम वर्मा की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन में संयुक्त जांच दल ने मंगलवार को वर्ल्ड कप चौराहा और तीन इमली बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाते हुए यात्री सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार की दिशा में बड़ी कार्रवाई की।

यहां भी हुई कार्रवाई

पालदा स्थित डी ट्वेल्व स्पेसेस प्राइवेट लिमिटेड परिसर में सेंट्रलाइज्ड किचन का संचालन किया जा रहा था। जहां पर भोजन तैयार कर स्टेंजा लिविंग के नाम से संचालित हॉस्टलों में सप्लाई किया जाता है। परिसर में पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था उपयुक्त नहीं पाई गई, ड्रेनेज की व्यवस्था उचित नहीं पाई गई, फ़ूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस नहीं पाए गए। परिसर से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 5 नमूने लिए गए हैं।

एक अन्य सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रीनाथ रेस्टोरेंट, श्रद्धा श्री कॉलोनी, MR 9 रोड का निरीक्षण कर तुवर दाल, हल्दी पाउडर, मटर, रवा ,देसी चना के नमूने जांच हेतु लिए गए। संस्थान के प्रोपराइटर को साफ सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

9 बसों से 95 हजार रुपए जुर्माना

शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान परमिट, फिटनेस, इमरजेंसी गेट, फायर सेफ्टी सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स, एचएसआरपी, रिफ्लेक्टर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 बसों को जब्त किया गया।

9 बसों से 95 हजार का जुर्माना वसूला गया। 2 बसों से ₹1.64 लाख टैक्स की वसूली की गई और 1 बस की फिटनेस रद्द की गई। इस दौरान टीम को एक पब्लिक वीडियो फुटेज भी प्राप्त हुआ, जिसमें एक प्राइवेट पासिंग मैजिक वाहन पालदा रोड पर बड़ी संख्या में बच्चों को स्कूल ले जाते हुए दिखाई दी। वाहन की पहचान कर उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में आरटीओ प्रदीप शर्मा, एसडीएम ओम नारायण बड़कुल ट्रैफिक एसीपी मनोज खत्री, सहित पूरी जांच टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि यह संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



Source link