Last Updated:
Winter Body Care Tips: सर्दियों के मौसम में सरसों तेल की मालिश शरीर के लिए एक प्राकृतिक कवच की तरह काम करती है. सरसों के तेल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को भीतर से गर्म रखते हैं और ठंड से होने वाली अकड़न, दर्द और जकड़न से राहत दिलाते हैं. जानें और…
Winter Body Care Tips: खरगोन सहित पूरे मध्य प्रदेश में सर्दी से लोग ठिठुरने लगे हैं. तापमान लगातार गिर रहा है. सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं. खरगोन में पिछले 4 दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तामपान गिर चुका है. वहीं, एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसे में लोगों को अपने रहन-सहन और दिनचर्या में भी बदलाव करना चाहिए. ठंड में शरीर को गर्म और चुस्त रखना बेहद जरूरी हो जाता है. लोगों को चाहिए कि खुद को गर्म रखने के लिए पारंपरिक घरेलू उपाय अपनाना चाहिए है.
खरगोन के स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. धर्मेंद्र सिंह बताते हैं कि सर्दियों में सरसों तेल की मालिश शरीर के लिए एक प्राकृतिक कवच की तरह काम करती है. सरसों के तेल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को भीतर से गर्म रखते हैं और ठंड से होने वाली अकड़न, दर्द और जकड़न से राहत दिलाते हैं. सुबह के समय नहाने से पहले तेल से मालिश करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है.
सरसों तेल मालिश के फायदे
विशेषज्ञों के अनुसार, सरसों तेल में मौजूद विटामिन E, ओमेगा फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं. ठंडी हवाओं के कारण स्किन अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है, लेकिन रोजाना मालिश करने से नमी बनी रहती है और त्वचा मुलायम होती है. इसके अलावा, सरसों तेल की मालिश जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की जकड़न और थकान दूर करने में भी बेहद फायदेमंद है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को सर्दियों में नियमित तेल मालिश की सलाह दी जाती है.
रात में पैरों के तलवों पर मालिश के फायदे
डॉ. सिंह का कहना है कि सरसों तेल की मालिश सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है. रात में पैरों के तलवों पर तेल की हल्की मालिश करने से नींद अच्छी आती है और तनाव कम होता है. साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव होता है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.