श्रेयस अय्यर का साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना मुश्किल: Report

श्रेयस अय्यर का साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना मुश्किल: Report


Last Updated:

Shreyas Iyer unlikely to play against South Africa: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. चोट लगने के बाद उनका ऑक्सीजन लेवल काफी ज्यादा गिर गया था. कुछ दिन तक वो अस्पताल में भर्ती रहे. साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में उनकी वापसी संदिग्ध है, रिकवरी जारी है.

श्रेयस अय्यर तेजी से हो रहे हैं रिकवर

नई दिल्ली. भारत के वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर भारत तो वापस आ गए हैं लेकिन फिलहाल क्रिकेट के मैदान पर उनकी वापसी नहीं हो रही. उनकी अच्छी रिकवरी चल रही है लेकिन 30 नवंबर से शुरू होने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शामिल होने की संभावना नहीं है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनको एक मैच के दौरान कैच लेते वक्त गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद आईसीसी तक में भर्ती करना पड़ गया था. श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही टीम का उप कप्तान बनाया गया था लेकिन वो अब टीम से बाहर रहेंगे.

सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि अय्यर की स्थिति शुरू में सोची गई तुलना में अधिक गंभीर थी. घटना के बाद एक समय पर उनका ऑक्सीजन स्तर 50 तक गिर गया था. भारतीय बोर्ड के एक सूत्र ने पुष्टि की, “वह लगभग 10 मिनट तक ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे. उनके चारों ओर पूरी तरह से अंधेरा छा गया था, और उन्हें सामान्य स्थिति में लौटने में कुछ समय लगा.”



Source link