सतना जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात रामवन गमन मार्ग पर दबिश देकर 29 लाख रुपये मूल्य का लगभग डेढ़ क्विंटल (145 किलोग्राम) गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक इनोवा कार (क्रम
.
पुलिस ने घेराबंदी कर गांजे से भरी इनोवा कार को पकड़ा। जब्त किए गए गांजे का वजन 1 क्विंटल 45 किलोग्राम है, जिसकी बाजार कीमत 29 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार की कीमत भी लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
मुख्य आरोपी की थी पुलिस को तलाश सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार के अनुसार, शहरी क्षेत्र में गांजा सप्लाई में नागौद थाना अंतर्गत ग्राम डुड़हा निवासी महेश दाहिया की संलिप्तता लगातार सामने आ रही थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस को सूचना मिली कि रविवार रात को महेश और उसके साथी मादक पदार्थ की बड़ी खेप शहर में लाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।
घेरा तोड़कर कार छोड़ भागे मैहर बाइपास पर एक के पीछे एक दो गाड़ियां आती दिखीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने घेरा तोड़ दिया। पकड़े जाने के डर से वे कुछ दूर जाकर इनोवा कार को सड़क किनारे छोड़कर दूसरे वाहन में बैठकर फरार हो गए।
8 बोरियों में भरा था गांजा पुलिस टीम ने अंधेरे में बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में लावारिस छोड़ी गई कार की तलाशी ली गई, जिसमें 8 बड़ी बोरियों में एक-एक किलो के पैकेट में गांजा बरामद हुआ।
4 लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट में केस पुलिस ने आरोपी महेश, वाहन मालिक और अन्य 2 अज्ञात आरोपियों सहित कुल 4 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, फरार हुए तस्करों का संबंध कुख्यात तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा से बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।