सीधी जिला अस्पताल में घुसी गाय, VIDEO: सर्जिकल वार्ड में टहलती दिखी, लोग बोले- यह लापरवाही; सिविल सर्जन ने कहा- यह मेरा काम नहीं – Sidhi News

सीधी जिला अस्पताल में घुसी गाय, VIDEO:  सर्जिकल वार्ड में टहलती दिखी, लोग बोले- यह लापरवाही; सिविल सर्जन ने कहा- यह मेरा काम नहीं – Sidhi News


सीधी जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एक गाय घूमते हुए दिखाई दी। मंगलवार का इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीज इलाज ले रहे थे, तभी गाय वार्ड के अंदर घूमती नजर आई।

.

मरीजों और परिजनों ने गाय को निकाला

सर्जिकल वार्ड में गाय को देखकर मरीज के परिजनों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वायरल हुए वीडियो में गाय सर्जिकल वार्ड के बेड के बीच आराम से घूमती दिख रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “जहां मरीजों के ऑपरेशन होते हैं, वहीं मवेशी घूम रहे हैं।”

समाजसेवी बोले- जिम्मेदारियों से बच रहे अधिकारी

शहर के समाजसेवी प्रांशु गुप्ता ने बताया कि इस घटना ने अस्पताल में सुरक्षा और स्वच्छता की कमी को उजागर किया। उन्होंने कहा कि जहां सर्जिकल मरीज भर्ती होते हैं, वहां आवारा पशुओं का घूमना मरीजों के लिए संक्रमण का बड़ा खतरा पैदा करता है।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि अस्पताल की निगरानी सिविल सर्जन और सीएमएचओ के जिम्मे है, लेकिन दोनों अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएमएचओ डॉक्टर बबीता खरे, सिविल सर्जन की पत्नी हैं, जिससे जवाबदेही पर असर पड़ रहा है।

सिविल सर्जन बोले- यह मेरा काम नहीं

मामले पर सिविल सर्जन डॉक्टर एस.बी. खरे से कहा- मेरा काम मरीजों का इलाज करना है, अस्पताल में गाय घुस गई तो यह मेरा काम नहीं है।



Source link