अतिक्रमण हटने के डर से जेसीबी के सामने लेटा बुजुर्ग: नर्मदापुरम में सीमांकन करने पहुंचा दल; पंचायत ने बिना आदेश बुला ली जेसीबी – narmadapuram (hoshangabad) News

अतिक्रमण हटने के डर से जेसीबी के सामने लेटा बुजुर्ग:  नर्मदापुरम में सीमांकन करने पहुंचा दल; पंचायत ने बिना आदेश बुला ली जेसीबी – narmadapuram (hoshangabad) News


जेसीबी k सामने लेट बुजुर्ग ने विरोध जताया।

नर्मदापुरम जिले के ग्राम सांवलखेड़ा में बुधवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया जब राजस्व टीम सीमांकन करने पहुंची। आबादी की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई दीवार को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि अतिक्रमण करने वाले बुजुर्ग जेसीबी के सामने ही लेट गए। बुजुर्ग का

.

दरअसल, ग्राम पंचायत ने बिना आदेश के सीमांकन स्थल पर जेसीबी बुला ली थी। इसी बीच बुजुर्ग को लगा कि दीवार तोड़ी जाएगी, जिसके बाद उन्होंने जेसीबी के सामने लेटकर काम रुकवा दिया।मौके पर हंगामा बढ़ता देख डोलरिया थाने से पुलिस को बुलाना पड़ा।

पुलिस के सामने हंगामा होते रहा।

पहले ही दीवार निर्माण पर लग चुकी थी रोक जानकारी के अनुसार, रमेश चंद्र पांडे द्वारा पंचायत की आबादी भूमि पर दीवार बनाकर अतिक्रमण किया गया था।इस पर 6 अक्टूबर को तहसीलदार ने निर्माण पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे,फिर भी निर्माण जारी रहा।इसी के बाद तहसीलदार ने अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए सीमांकन दल का गठन किया था।

सीमांकन करने पहुंचे दल और ग्रामीणों के सामने हंगामा हुआ।

सीमांकन करने पहुंचे दल और ग्रामीणों के सामने हंगामा हुआ।

सीमांकन दल के सामने हंगामा, पुलिस ने कराया शांत सीमांकन के लिए पहुंचे आरआई ओमप्रकाश सोनी, पटवारी कंचन रघुवंशी, और हर्षित गौर ने स्थिति संभालने की कोशिश की,लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा बुलाए गए जेसीबी चालक को ग्रामीणों ने रोक लिया।बुजुर्ग जेसीबी के आगे लेटे रहे,भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और बुजुर्ग को समझाकर उठाया गया।

तहसीलदार बोले- केवल सीमांकन का था आदेश, जेसीबी बुलाने का नहीं ग्रामीण तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव ने बताया केवल सीमांकन के लिए दल को भेजा गया था, जेसीबी ले जाने के आदेश नहीं दिए गए।पंचायत ने स्वयं जेसीबी बुला ली, जिससे गलतफहमी की स्थिति बनी।सीमांकन में बुजुर्ग का अतिक्रमण पाया गया है, जिसके लिए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link