बुरहानपुर में बुधवार दोपहर इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ। सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार तीन किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे 16 वर्षीय आशुतोष पिता सोहनलाल, निवासी शिव कॉलोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर बाल
.
कंटेनर की टक्कर इतनी तेज थी कि उसका अगला पहिया आशुतोष के सिर पर चढ़ गया। पीछे बैठे आयुष जायसवाल (नारायण नगर) और हर्षित शिंदे (तुलसी मॉल के सामने) को चोट नहीं आई, लेकिन वे हादसे के बाद सदमे में थे और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे।
पिकनिक से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर बुरहानपुर से ठाठर बलड़ी खामला पिकनिक स्पॉट घूमने गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे लौटते समय निंबोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस ने कंटेनर जब्त कर जांच शुरू की
निंबोला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कंटेनर (RJ 09 GC 1049) को जब्त कर लिया। प्रधान आरक्षक गगन वाणे के अनुसार, कंटेनर बुरहानपुर से इंदौर की ओर जा रहा था।स्थानीय लोगों ने बताया कि इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर झिरी तक सड़क पर गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं।