Last Updated:
PAK vs SL 1st ODI: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 29 रन पर आउट होने के बाद बाबर आजम का अंतरराष्ट्रीय शतक का इंतजार 800 दिन का हो गया. उन्होंने 51 गेंदों में तीन चौके लगाए, लेकिन वानिंदु हसरंगा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.
रावलपिंडी: श्रीलंका के खिलाफ बीती रात पहले वनडे में भले ही पाकिस्तान जैसे-तैसे जीत गया, लेकिन उसके स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का खराब फॉर्म जारी है. दाएं हाथ के इस अनुभवी बैटर ने 51 गेंदों में 29 रन बनाए और वानिंदु हसरंगा की शानदार गुगली पर बोल्ड हो गए. इसी के साथ उनके शतकों का इंतजार 800 दिन का हो गया.
2023 में लगाया था आखिरी शतक
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने साल 2023 में अपना आखिरी वनडे शतक लगाया था. यानी पिछली 83 पारियों से उन्होंने कोई सेंचुरी नहीं जड़ी है. ये शतक भी उन्होंने नेपाल जैसी छोटी और अनुभवहीन टीम के खिलाफ लगाया था.
🚨 Just 804 days and 83 innings without a hundred and people easily forget that Coach Mike Hesson recently said, “Babar Azam is not out of form at all; he’s in extremely good form.” 🥶#BabarAzam #PAKvSL pic.twitter.com/z3jb3SsWF5